Skip to main content

MP Headlines

सैरा विद्यालय में सेवा और संस्कार की मिसाल, पेन-कॉपी और पानी के कैंपर पाकर खिले 200 से अधिक बच्चों के चेहरे

स्वर्गीय विट्ठल जी मईडा की स्मृति में पोते प्रवीण मईडा ने किया प्रेरणादायी सेवा कार्य

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड अंतर्गत ग्राम सैरा स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में उस समय उल्लास का माहौल बन गया, जब 200 से अधिक विद्यार्थियों को पेन-कॉपी एवं पानी के कैंपर वितरित किए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और पूरा विद्यालय परिसर खुशियों से भर गया।

यह प्रेरणादायी पहल स्वर्गीय विट्ठल जी मईडा कांग्रेस के पदाधिकारी रह चुके हैं की स्मृति में उनके पोते प्रवीण मईडा, पिता विक्रम सिंह मईडा द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षित होकर समाज के अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वच्छ भारत और ‘जल ही जीवन है’ का संदेश

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पानी के कैंपर उपलब्ध कराकर स्वच्छ भारत एवं ‘जल ही जीवन है’ का संदेश भी दिया गया। इस पहल से बच्चों में स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही विद्यालय में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण का निर्माण किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines