Skip to main content

MP Headlines

150 किलो फूलों से हुआ भव्य स्वागत, सांवलिया सेठ धाम के लिए निकली छह दिवसीय पदयात्रा

बोदीना में आस्था का अद्भुत नजारा: पांच बुलडोजरों से हुई पुष्पवर्षा, साधु-संतों के सानिध्य में पदयात्रा रवाना

सैलाना/बोदीना। ग्राम बोदीना के चारभुजा मंदिर से सनातन धर्म एवं परंपरा के अनुसार साधु-संतों के सानिध्य में राजस्थान के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ धाम के लिए चौथे वर्ष छह दिवसीय पदयात्रा मंगलवार को भव्य धार्मिक वातावरण में प्रारंभ हुई। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर चारभुजा मंदिर में सांवलिया सेठ के रथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयकारों के साथ सांवलिया सेठ धाम के लिए रवाना हुए।

पांच बुलडोजरों से करीब 150 किलो फूलों की वर्षा
पदयात्रा के दौरान गांव के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया। बस स्टैंड चौराहे पर पांच बुलडोजरों के माध्यम से करीब 150 किलो फूलों की वर्षा कर पदयात्रियों का भव्य एवं अनूठा स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण सांवलिया सेठ के जयकारों और धार्मिक उत्साह से गूंज उठा।

साधु-संतों का किया सम्मान
यात्रा के दौरान सांवलिया सेठ भक्त मंडल की ओर से साधु-संतों का सम्मान किया गया। आशापुरा माताजी नौगांवा के महंत गणेशदास, घटवास के गुरुदेव दिनेश व्यास, सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सैलाना वं भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी सैलाना मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, नारायण मईडा तथा जिला पंचायत प्रतिनिधि आरती पवन जाट,का तरूण जैन की उपस्थिति में यात्रा संयोजक संजय जैन एवं पदयात्रियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सैलाना नगर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु मौजूद रहकर धर्म लाभ लिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी किया पुष्पवर्षा से स्वागत ग्राम पंचायत सरपंच रमेश परिहार, सचिव योहान डामोर एवं सहायक सचिव धर्मेंद्र प्रजापत द्वारा भी पदयात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के लिए दानदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए इंजन सहित अन्य आवश्यक सहयोग के लिए उनका भी सम्मान मंडफिया में होगा।

सांवलिया सेठ भक्तों की यह चतुर्थ पदयात्रा छह दिनों तक धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ जारी रहेगी। पदयात्रा का समापन राजस्थान के मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन के साथ होगा। पदयात्रा का समापन इस पदयात्रा का पहला पड़ाव मंगलवार को श्री होली हनुमान जी धाम पर रहेगा। इस पदयात्रा में श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं सांवलिया सेठ पद यात्रा संयोजक समिति की ओर से उपलब्ध रहेगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines