संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिलेभर में होंगे सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम
20 अगस्त को रतलाम से होगा जिला स्तरीय शुभारंभ
रतलाम 18 अगस्त 2026/ संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन दर्शन तथा समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रदेश में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का आयोजन 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में भी अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के आदेशानुसार संपूर्ण कार्यक्रम के लिए सहायक आयुक्त को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग रतलाम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभियान के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी एवं नोडल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारी यात्रा के दौरान अपने स्तर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
20 अगस्त को रतलाम से होगा जिला स्तरीय शुभारंभ
कलश रथ यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम 20 अगस्त को रतलाम में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामों में पहुंचेगी। यात्रा के दौरान संत रविदास के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता, समानता, सेवा एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विकासखंडवार इस प्रकार रहेगा कलश रथ यात्रा का कार्यक्रम
- आलोट: 21 से 23 अगस्त तक विकासखंड आलोट एवं अंतर्गत आने वाले ग्रामों में।
- जावरा: 25 से 28 अगस्त तक विकासखंड जावरा एवं अंतर्गत आने वाले ग्रामों में।
- पिपलौदा: 29 अगस्त से 2 सितंबर तक विकासखंड पिपलौदा एवं अंतर्गत आने वाले ग्रामों में।
- सैलाना: 3 से 5 सितंबर तक विकासखंड सैलाना एवं अंतर्गत आने वाले ग्रामों में।
- बाजना: 6 से 8 सितंबर तक विकासखंड बाजना एवं अंतर्गत आने वाले ग्रामों में।
- रतलाम: 9 से 10 सितंबर तक विकासखंड रतलाम एवं अंतर्गत आने वाले ग्रामों में।
अभियान के अंतर्गत संबंधित विभागों द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंपर्क गतिविधियां तथा संत रविदास के विचारों एवं संदेशों के प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य समाज में समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत करना है।



