MP HEADLINES | उज्जैन । उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को कांवड़ियों के एक समूह द्वारा हंगामा किए जाने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 60 कांवड़िये नगाड़ा द्वार से मंदिर में प्रवेश करने के बाद रैलिंग फांदकर नंदीगृह में जबरन घुस गए। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड के सिर में चोट आई। घटना के बाद मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।
सावन माह में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच महाकाल मंदिर के नंदी हाल में आज दिनांक 26.08.2026 को बड़ा हंगामा हुआ। दर्शन की जिद को लेकर इंदौर निवासी सचिन मराठा अपने 30-40 साथियों के साथ सिक्योरिटी गार्ड्स से भिड़ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन मराठा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला:
कोर सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर *प्रदीप बाथम, निवासी ग्राम रुई, भैरवगढ़, उज्जैन* ने FIR दर्ज कराई। प्रदीप ने बताया कि सुबह 7 से 3 बजे तक नंदी हाल में ड्यूटी थी। भीड़ ज्यादा होने से दर्शन बैरिकेट्स से करवाए जा रहे थे।
इसी दौरान सचिन मराठा, निवासी इंदौर अपने 30-40 साथियों के साथ नंदी हाल से सीधे दर्शन करने की जिद करने लगा। समझाने पर सभी उत्तेजित हो गए और मंदिर में लगे बैरिकेट्स को तोड़कर दानपेटी तोड़कर उत्पात मचाया। रोकने पर आरोपियों ने गार्ड्स को अश्लील गालियां दीं और लकड़ी से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
हमले में 6 सिक्योरिटी गार्ड घायल:
ड्यूटी पर तैनात रोहित पाटीदार के बाएं पैर के पंजे पर, अभिषेक चौधरी के सिर में, सुरेश सोलंकी के पेट व बाह पर,
विक्रम मालवीय के दाहिने हाथ की कोहनी पर, जितेन्द्र के बाएं हाथ पर, ममता बोरी के बाएं हाथ की कलाई पर और निशा के दाहिने हाथ पर चोट आई है। घटना को पंडित पुजारी और अन्य लोगों ने देखा। FIR की जांच निरीक्षक गगन बादल कर रहे हैं।
पुलिस ने कर दी कार्रवाई:
घटनास्थल महाकाल मंदिर, नंदी हाल, उज्जैन है जो संबंधित थाने से आधा किमी पश्चिम में स्थित है। पुलिस ने सचिन मराठा और 30-40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
Author: MP Headlines






