Skip to main content

MP Headlines

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खाचरौद हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, लाड़ली बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

रतलाम 28 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को चिरोला घाट आश्रम, खाचरौद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खाचरौद हेलीपेड पहुंचे। हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर लाड़ली बहना माया पिलिया एवं मनीषा शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी दोनों बहनों का आत्मीयता से अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के अवसर पर खाचरौद विधायक श्री तेज बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविन्द भरावा, श्री राजेश धाकड़, श्री राकेश यादव, श्री हरजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines