सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में स्थित श्री लक्ष्मी ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्रीगोविन्देश्वर महादेव मंदिर जुनावास पर श्रावणी कर्म विधि-विधान से संपन्न हुआ।

शर्मा परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य श्री अभिषेक शर्मा (श्री छोटे मुरली महाराज) एवं पंडित सोनू शर्मा के सानिध्य में उपस्थित ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रोक्त विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ हेमाद्रि स्नान, नांदी श्राद्ध, उपार्जन और भगवान सप्तऋषि की पूजा-अर्चना की गई। पूजन के पश्चात हवन, महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




