2 अक्टूबर को सैलाना विधानसभा में पहुंचेगा भाजयुमो का राष्ट्रीय नेतृत्व

राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

सैलाना। रतलाम भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी एवं भाजयुमो मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आगामी 2 अक्टूबर को रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा में जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।

इस संबंध में जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के तहत भाजयुमो का राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सैलाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के सैलाना विधानसभा दौरे को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

वडनगर से वाराणसी तक और वाराणसी से वडनगर तक चलेगी यात्रा
जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक तथा वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही है। यात्रा के दोनों दिशाओं में अलग-अलग टोलियां निर्धारित मार्गों से आगे बढ़ेंगी। यात्रा का उद्देश्य जनभागीदारी, सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकारों से लोगों को जोड़ना है।

मध्यप्रदेश में यह यात्रा विभिन्न जिलों और निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान स्थानीय स्तर पर जनसंवाद, सेवा गतिविधियों एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सैलाना विधानसभा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की सहभागिता को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines