प्रदेशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी, समर्थकों में हर्ष
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के भाजपा नेता किशोर कसेरा को नरेंद्र मोदी विचार मंच का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी की सहमति से की।
नियुक्ति के बाद जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष सांखला ने किशोर कसेरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों एवं नीतियों को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
कसेरा को प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की जानकारी सामने आते ही सैलाना सहित क्षेत्र के उनके शुभचिंतकों, समर्थकों एवं परिचितों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समर्थकों ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले किशोर कसेरा को मिली यह जिम्मेदारी क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है। उनकी नियुक्ति से मंच की गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: MP Headlines


