प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय में हुआ आयोजन, आकर्षक रंगोली व विद्युत सजावट ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
नामली। सेवा से संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय, पंचेड़ रोड नामली में “आशीर्वाद का” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोली एवं विद्युत सजावट की गई, जिससे परिसर की सुंदरता बढ़ गई।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा श्रीनाथ योगी, पार्षद श्रीमती संध्या विष्णु गुजरिया सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन में बलवान सिंह सोनगरा, पंकज जाट, विधायक प्रतिनिधि संजय मेहता, एल्डरमैन राजेश परिहार, विजय चौधरी, कीर्ति जायसवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र परिहार, अजय जोगचंद, बाबूलाल कर्णधार, राधेश्याम राठौड़, बंसीलाल मेंगरिया, अशोक पटेल, भीमसिंह राठौर, श्यामसुंदर परिहार, रामसिंह हरोड़ एवं मनीष राठौड़ (सांवरा) सहित अन्य उपस्थित रहे।
प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी (रतलाम ग्रामीण) श्रीमती आर्ची हरित, प्राचार्य धर्मेंद्रसिंह फिरोजिया, तहसीलदार महेंद्रसिंह डांगी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नासीर अली, पटवारी टीकमसिंह चौहान तथा शिक्षा विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।
Author: MP Headlines


