अ. भा. क्षत्रिय राठौर तेली महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संजय राठौर का सैलाना में आत्मीय सम्मान

क्षत्रिय राठौर समाज ने पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन, समाजहित में सक्रिय योगदान की जताई अपेक्षा

सैलाना। रतलाम जिले के क्षत्रिय राठौर तेली समाज में सामाजिक सेवा एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नामली नगर के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं जिला राठौर क्षत्रिय समाज से जुड़े संजय  राठौर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का (राठौर तेली समाज का) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद मिलने पर राठौर के सैलाना नगर आगमन पर क्षत्रिय राठौर तेली समाज द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

संजय राठौर को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त नए दायित्व के अवसर पर समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि वे अपने सामाजिक अनुभव एवं सक्रियता के माध्यम से समाज के उत्थान, एकता और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर सैलाना राठौर क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर, वर्धमान सलाड़िया, कोषाध्यक्ष सोनू राठौर, सचिव कमल किशोर राठौर, सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नंदकिशोर बोराणा, नागेश्वर राठौर, मुकेश राठौर, विपुल राठौर, ओमप्रकाश राठौर, कृष्णा राठौर, पिंटू राठौर एवं दिलीप राठौड़ सहित समाजजन मौजूद रहे। सभी ने संजय राठौर को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।

MP Headlines
Author: MP Headlines