Skip to main content

MP Headlines

भाजपा ने विधायक सभागृह से भारत माता सर्कल तक निकाली सेवा ज्योति यात्रा

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने जिलाध्यक्ष और महापौर को सौंपी ज्योति मशाल

रतलाम, 7 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रतलाम में सेवा ज्योति यात्रा निकाली।

यात्रा से पूर्व विधायक सभागृह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम विधानसभा के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल को ज्योति मशाल सौंपी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मशाल के साथ विधायक सभागृह से भारत माता सर्कल तक यात्रा निकाली। भारत माता सर्कल पर नारेबाजी के साथ यात्रा का समापन हुआ।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रतलाम में सेवा ज्योति यात्रा निकाली

कार्यक्रम के दौरान मंत्री काश्यप ने रतलाम जिले की पांचों विधानसभाओं में सेवा ज्योति यात्रा के लिए मशाल प्रदान की। जावरा विधानसभा के लिए विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, रतलाम ग्रामीण के लिए विधायक मथुरालाल डामर, सैलाना के लिए पूर्व विधायक संगीता चारेल एवं जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी तथा आलोट विधानसभा के लिए मंडल अध्यक्ष को सेवा ज्योति सौंपी गई।

इस अवसर पर अपेक्स बैंक चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया, जबकि आभार जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines