Skip to main content

MP Headlines

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रतलाम आएंगे, मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को देंगे श्रद्धांजलि

रतलाम। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार, 13 अक्टूबर को रतलाम पहुंचकर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

 

 

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे स्टेशन रोड स्थित मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास वीसाजी मेंशन पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे।

 

मुख्यमंत्री का रतलाम दौरा दिवंगत तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि देने और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए निर्धारित है।

 

MP HEADLINES | रतलाम

MP Headlines
Author: MP Headlines