Skip to main content

MP Headlines

धनतेरस पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया लक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण

रतलाम। आगामी धनतेरस पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने माणक चौक स्थित श्री लक्ष्मीजी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

प्रशासन का उद्देश्य धनतेरस पर्व पर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

MP Headlines | रतलाम

MP Headlines
Author: MP Headlines