रतलाम। 22 नवंबर 2026। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का शुभारंभ विधायक श्री मथुरालाल डामोर ने किया। नवीन भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन का लोकार्पण किया।
शुभारंभ के साथ ही नवीन भवन में स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ कर दी गईं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।




