भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में प्रदेश की कई योजनाओं पर रोक लगने और बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र जारी करने के साथ सरकार चुनावी वादों को प्राथमिकता देकर तुरंत पूरा करे। पत्र में लिखा है कि ‘राज्य सरकार ने चुनावों से पहले कई वादे किए थे, लेकिन अब योजनाओं पर रोक और कर्ज के बढ़ते बोझ से प्रदेश की जनता प्रभावित हो रही है।’
उन्होने इस पत्र में कहा है कि सरकार द्वारा 33 विभागों की 73 से अधिक योजनाओं पर रोक लगाने से प्रदेश के हितग्राहियों के हितों को गंभीर आघात पहुंचा है। इसे जनता के साथ विश्वासघात करार देते हुए योजनाओं पर रोक लगने और कर्ज बढ़ते जाने से जनता पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव पर त्वरित कार्रवाई करने की माँग की है।
जीतू पटवारी द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जीतू पटवारी ने सीएम को पत्र में कहा है कि ‘राज्य सरकार ने चुनावों से पहले कई वादे किए थे, लेकिन अब योजनाओं पर रोक और कर्ज के बढ़ते बोझ से प्रदेश की जनता प्रभावित हो रही है। सरकार ने 12वीं कक्षा के टॉपर्स को स्कूटी देने का वादा किया था। पिछले साल 7,790 छात्रों को स्कूटी दी गई थी, जबकि इस साल 25,368 छात्र इस योजना के तहत पात्र हैं। लेकिन इस साल अब तक स्कूटी देने की कोई पहल नहीं की गई है। सरकारी स्कूलों में 12वीं के 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप देने की योजना के निलंबन पर भी सवाल उठाए। ‘पिछले साल 78,641 छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए सहायता राशि दी गई थी, जबकि इस साल यह संख्या बढ़कर 90,000 हो गई है। फिर भी छात्रों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है।’
महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी “लाड़ली बहना आवास योजना” पर भी पटवारी ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, 4.75 लाख महिलाओं की पहली लाभार्थी सूची जारी की गई थी, लेकिन अब तक किसी को भी मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता नहीं दी गई है। हजारों महिलाएं जानना चाहती हैं कि यह योजना कब पूरी होगी? साइकिल योजना के तहत 1.59 लाख विद्यार्थियों को साइकिल न मिलने के कारण पैदल स्कूल जाने की समस्या को भी उजागर किया।
राज्य की वित्तीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए पटवारी ने कहा, ’31 मार्च 2024 तक प्रदेश पर 3.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष में ही 44 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया, लेकिन जनता से किए गए वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही है।’ इस पत्र में जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से माँग की है कि मध्य प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर एक श्वेतपत्र जारी किया जाए और जनता से किए गए चुनावी वादों को प्राथमिकता देकर तुरंत पूरा किया जाए।


- कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तहसील शहर एवं ग्रामीण के अभिलेखागार का किया निरीक्षणपुराने राजस्व रिकॉर्ड, मिसल, नक्शे और नामांतरण पंजी का बारीकी से किया अवलोकन; अभिलेखों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण के दिए निर्देश रतलाम। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सोमवार को तहसील कार्यालय शहर एवं तहसील कार्यालय ग्रामीण स्थित अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने राजस्व अभिलेखों के संधारण, रिकॉर्ड की स्थिति और अभिलेखों…
- 36 साल की सेवा के बाद ड्रेसर गोपालकृष्ण पाठक सेवानिवृत्त, सीएचसी सैलाना में हुआ भावभीना सम्मानचिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पुष्पमाला, शॉल-श्रीफल से किया सम्मान; सहकर्मियों ने सेवाभाव और सरल व्यवहार को किया याद सैलाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैलाना की स्टोर शाखा में ड्रेसर के पद पर सेवाएं दे रहे गोपालकृष्ण पाठक 36 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सीएचसी परिसर में सम्मान…
- सैलाना आज से सतदिन तक गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, ‘ज्ञान गंगा महोत्सव’ का होगा आयोजनसैलाना। धर्म, अध्यात्म और संस्कारों की नगरी सैलाना में श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सकल पंच पाटीदार समाज सैलाना के तत्वावधान में ‘श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव’ का आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के…
- चोरी के बाद जनप्रतिनिधि की तत्परता, महज 3 घंटे में चौराहे पर लगे CCTV कैमरेसैलाना में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता के बीच पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने दिखाई सक्रियता, अब संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर सैलाना। वार्ड क्रमांक 3 में गत रात्रि हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई। घटना के बाद रहवासियों ने प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर…
- सैलाना में एक ही रात चोरों का आतंक: पांच जगह टूटे ताले, लाखों के जेवर और 40 हजार नकद ले गए बदमाशजूनावास से दरगाह रोड और कुमावत मोहल्ले तक वारदातें; औजार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, सीसीटीवी में कैद हुई गतिविधियां सैलाना। सैलाना नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने लगातार कई स्थानों को निशाना बनाकर पुलिस और नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी। जूनावास से लेकर दरगाह रोड और कुमावत मोहल्ले तक करीब पांच स्थानों पर…
- आस्था के पथ पर 15 घंटे का संकल्प: जय बजरंग व्यायामशाला की पदयात्रा में गूंजे हनुमान भक्ति के जयकारेहोरी हनुमानजी तक निकली चतुर्थ वर्ष की पदयात्रा, विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में आस्था, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम रविवार को सैलाना में देखने को मिला। प्रति वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जय बजरंग व्यायामशाला के तत्वावधान में चतुर्थ वर्ष…
- आधी रात बाइक उठाने की कोशिश, जागरूक लोगों ने संदिग्ध को पकड़ाताल के एमपीईबी रोड पर रात 1:30 बजे वारदात की कोशिश, डायल-112 को दी सूचना ताल। रतलाम जिले के ताल नगर में आधी रात बाइक चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। घटना एमपीईबी रोड की बताई जा रही है, जहां रात करीब 1:30 बजे एक संदिग्ध ने पल्सर बाइक चोरी करने का प्रयास किया।…
- मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के नवीन सत्र का शुभारंभबीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों को समाजसेवा एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी सैलाना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सैलाना द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ शासकीय महाविद्यालय सैलाना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।…
- रतलाम: संत श्री 1008 मंगल दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर 2 सितंबर को विशाल भंडारानामली। मालवा के पूज्य संत श्री श्री 1008 मंगल दास जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 सितंबर 2026, बुधवार को नामली में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरु भक्तों में उत्साह है। जानकारी के अनुसार रूपनगर आश्रम स्थित गुरुजी की समाधि स्थल पर अभिषेक, पूजन एवं यज्ञ का…
- सैलाना CHC में एक साल से ECG मशीन बंद होने का आरोप, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने CMHO को लिखा पत्रस्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्थाओं का मामला उठाया, निरीक्षण कर तत्काल सुधार की मांग सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कथित अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला रतलाम को पत्र लिखकर व्यवस्थाओं में…
- ग्राम उमरथाना के शा. हाईस्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन कियाबिरमावल। समीपस्थ ग्राम उमरथाना के शा. हाईस्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य अनिल कुमार जोशी व संस्कृत शिक्षक मनीष द्विवेदी द्वारा “संस्कृतम् कीमर्थकम् आवश्यकम्” विषय पर व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान में संस्कृत भाषा केवल प्राचीन धरोहर नहीं, बल्कि आधुनिक विज्ञान और तकनीकी युग की भी जरूरत है। संस्कृत भाषा ज्ञान की जननी…
- जावरा से दिल्ली के लिए साइकिल पर निकले पांच कांग्रेस कार्यकर्ता, 650 किमी की यात्रा का लक्ष्य‘एक व्यक्ति-एक पद’ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने की मांग लेकर निकले, राहुल गांधी से मुलाकात का संकल्प जावरा/रतलाम। कांग्रेस संगठन में सक्रिय जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और ‘एक व्यक्ति-एक पद’ व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर रतलाम जिले के पांच कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को जावरा से साइकिल पर दिल्ली…
- महामृत्युंजय तप के तपस्वी मुकेश चंडालिया का बहुमानसैलाना। साध्वी वर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा., श्री प्रभूता श्रीजी की निश्रा में बिहार सेवक तपस्वी रत्न भाई मुकेश चंडालिया के महामृत्युंजय तब की पूर्णाहुति पर बहुमान किया गया । तपस्वी के बहुमान के पूर्व पूज्य साध्वी जी ने धर्मसभा में तबकी महिमा बताते हुए कहा कि तब सिर्फ…
- अलकापुरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर: जनसंवाद के दौरान सुनीं समस्याएं, मौके पर निराकरण की कार्रवाईरतलाम। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शनिवार को रतलाम के अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल (अटल सभागृह) में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं…
- सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध खेल गतिविधियों का आयोजनसैलाना। सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर ने बताया कि जूनियर एवं सीनियर वर्ग के अंतर्गत हाई जंप, दौड़, चेयर रेस, वॉलीबॉल…
- महावीर निनामा बने भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा रतलाम के जिला संयोजकरतलाम। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए महावीर निनामा को रतलाम जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। रतलाम के डोंगरे नगर में आदिवासी परिवार के सभी विंगों की जिला इकाइयों के संयोजक और जनप्रतिनिधियों की आम सहमति से भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर ने उनके…
- साध्वी वर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा., श्री प्रभूता श्रीजी की निश्रा मे सैलानासाध्वी श्री सौम्य यशा श्रीजी की गुणानुवाद सभा हुईसैलाना/बाजना। चातुर्मास हेतु बाजना में विराजित साध्वी श्री सौम्ययशा श्री जी के देवलोक गमन होने पर सेलाना श्रीसंघ में साध्वी वर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा., श्री प्रभूता श्रीजी की निश्रा मे गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया । गुणानुवाद सभा में पूज्य साध्वी जी द्वारा सौम्य यश श्रीजी के…
- रक्षाबंधन पर 50 हजार से अधिक महिलाओं ने लिया निशुल्क सफर सुविधा का लाभइन्दौर। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलओं हेतु नि:शुल्क सफर सुविधा का लाभ ए आई सी टी एस एल द्वारा संचालित इंट्रासिटी बसों में 50 हजार एवं इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में 6000 से अधिक महिलाओं ने लिया। Author: MP Headlines
- ब्राह्मणों ने किया सप्तऋषि पूजन और हवन,गोविन्देश्वर महादेव मंदिर पर श्रावणी कर्म संपन्नसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में स्थित श्री लक्ष्मी ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्रीगोविन्देश्वर महादेव मंदिर जुनावास पर श्रावणी कर्म विधि-विधान से संपन्न हुआ। शर्मा परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य श्री अभिषेक शर्मा (श्री छोटे मुरली महाराज) एवं पंडित सोनू शर्मा…
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खाचरौद हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, लाड़ली बहनों ने बांधा रक्षा सूत्ररतलाम 28 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को चिरोला घाट आश्रम, खाचरौद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खाचरौद हेलीपेड पहुंचे। हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर लाड़ली बहना माया पिलिया एवं मनीषा शर्मा…
Author: MP Headlines

















