अनुकरणीय उदाहरण की सर्वत्र की जा रही प्रशंसा
रतलाम। जैन धर्म में जप , तप का विशेष महत्व है देखने में प्राय आता है की माता-पिता के संस्कार ही बच्चों में आते हैं और उन्हीं से प्रेरणा पाकर बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं कुछ ऐसा ही रतलाम की निवासी मनीषा संदीप बोराणा ने बेटी कस्ती से प्रेरणा पाकर 11 उपवास की तपस्या की ।
मन को साधना और तपस्या करना केवल उम्र से नहीं, बल्कि आत्मबल और विश्वास से मापा जाता है। रतलाम निवासी मनीषा संदीप बोराणा ने जिस प्रकार से तपस्या और त्याग का प्रदर्शन किया, वह न केवल स्थानीय समाज बल्कि पूरे अंचल में चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी अनुसार झाबुआ की बेटी स्वर्गीय पूनमचंद्र कोठारी की सुपुत्री व रतलाम निवासी संदीप बोराणा जी की धर्मपत्नी मनीषा बोराणा ने विगत वर्षों में उपवास, एकासान आयंबिल आदि अनेक तप किए हैं । मनीषा और संदीप जी ने अपने पुत्र पुत्री को जैन धर्म के संस्कार दिए हैं तथा बच्चे भी उन्हें संस्कारों का पालन करते हुए धर्म क्षेत्र में जप, तप क्रम लगातार कर रहे हैं । हाल ही में मनीषा की पुत्री कश्ती बोराणा ने चातुर्मास प्रारंभ के दौरान 9 उपवास की तपस्या की थी । बेटी कश्ती से ही प्रेरणा पाकर मनीषा बोराणा ने भी पर्युषण के प्रारंभ पर अपना तप प्रारंभ किया और देखते ही देखते 11 दिनों की अपनी तपस्या को पूर्ण किया । मनीषा ने अपना तप एक सितंबर को प्रारंभ किया था और 11 सितंबर को पूर्ण हुआ तथा 12 सितंबर को अपने ससुर गौतम बोराणा, सांसू मां श्रीमती बोराणा, पति संदीप बोराणा, पुत्र आगम बोराणा, पुत्री कस्ती बोराणा के हाथों से पारणा किया।

पर्युषण पर्व जैन धर्म का सबसे प्रमुख और पवित्र पर्व माना जाता है, जिसमें तपस्या, त्याग और क्षमा का संदेश दिया जाता है। इस पर्व के दौरान जैन अनुयायी उपवास करते हैं, ध्यान करते हैं और आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलते हैं। इस पर्व का अंतिम दिन क्षमापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने द्वारा की गई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं और दूसरों को भी क्षमा करते हैं। मनीषा संदीप बोराणा के उपवास इस पर्व के महत्व को और भी बढ़ा देता है, और उसकी तपस्या ने समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा दी है कि तपस्या और त्याग उम्र से नहीं, बल्कि आस्था और आत्मबल से की जाती है।
- मध्यप्रदेश बजट पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का तीखा हमलाआदिवासी, छात्र, युवा और किसानों की उपेक्षा का आरोप सैलाना। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए नवीन बजट पर बीजेपी और कांग्रेस के अलावा एकमात्र सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार (भारत आदिवासी पार्टी) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ में डुबोती जा रही है, जबकि बजट…
- सैलाना में पंजाब नैशनल बैंक की नई शाखा का हुआ शुभारम्भसैलाना बना उज्जैन मंडल की 55वीं शाखा का साक्षी सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब देश के प्रतिष्ठित बैंक पंजाब नैशनल बैंक की नई शाखा का शुभारंभ बुधवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मंडल प्रमुख युवराज सिंह राठौड़ ने विधिवत फीता…
- प्रशासन को दिए तत्काल चार-चार लाख की सहायता स्वीकृत करने के निर्देशरतलाम 18 फरवरी/ ग्राम पलसोड़ी के जय श्रीराम डेम में डूबने से दो बालकों के असामायिक निधन की घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इन शब्दों के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दोनों बालकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त…
- सैलाना विधानसभा में 88 पंचायत समितियों का गठन, स्थानीय स्वशासन को मिलेगी मजबूतीसैलाना/रतलाम। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 88 पंचायत समितियों के गठन के साथ स्थानीय स्वशासन को नई मजबूती मिली है। यह पहल गांव-गांव तक विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अवसर पर पंचायत समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों एवं जिम्मेदार प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई देते…
- भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने रमेश खराड़ी, ब्लॉक इकाइयां भी नए सिरे से होगी गठितपार्टी के एकमात्र सैलाना विधायक डोडियार भी पार्टी की गतिविधियों का कर रहे नेतृत्व सैलाना/रतलाम। भारत आदिवासी पार्टी की जिला और ब्लॉक की कार्यकारिणी भंग करने के बाद सैलाना जनपद के सालरापाड़ा सरपंच रमेश चंद्र खराडी को जिला अध्यक्ष (कार्यवाहक) नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल धोपिया ने बताया कि पार्टी के सदस्यता संबंधी…
- सुख शक्ति धाम में NSS स्वयंसेवकों का शैक्षणिक एवं सामाजिक भ्रमण संपन्नरतलाम। स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों का शैक्षणिक एवं सामाजिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने रतलाम स्थित एकमात्र सुख शक्ति धाम परिसर का भ्रमण कर वहां के सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान स्वयंसेवकों…
- एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: निबंध में रणवीर सिंह राणा और चित्रकला में महिपाल सिंह ने मारी बाजीसैलाना/रतलाम। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना को समर्पित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायी निबंध एवं चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर…
- मन्दसौर जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लगाया प्रतिबंधमंदसौर। ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाऊडस्पीकर/डी.जे./सम्बोधन प्रणाली का उपयोग करने वाले डीजे संचालकों एवं संस्थाएं जैसे होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन एवं अन्य संस्थाएं जो डीजे का उपयोग करते हो को तेज आवाज में डीजे पर संगीत न बजाने तथा मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के का पालन करने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग…
- जनसुनवाई में 110 आवेदन पर हुई सुनवाईरतलाम 17 फरवरी/ कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 110 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से…
- नगरीय निकायों को कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहन राशि जारी, मध्यप्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.20 करोड़ की राशि की स्वीकृतरतलाम जिले की सैलाना नगर परिषद भी चयनित भोपाल : नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने बताया कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘योजना क्रमांक 6602’ के अंतर्गत स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं को राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में वित्तीय…
- आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादवभोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं विद्मान हैं। औद्योगिक निवेश प्राप्त करने, सोलर एनर्जी उत्पादन, कृषि उत्पादन सहित अनेक मामलों में मध्यप्रदेश, देश का अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि…
- महाशिवरात्रि अवसर पर नीलकण्ठेश्वर व शनिदेव मंदिर में विशाल भंडारा संपन्नसैलाना। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार को नगर के प्राचीन नीलकण्ठेश्वर महादेव मंदिर एवं प्राचीन शनीदेव मंदिर गोविन्द कुण्ड परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोनों मंदिरों के सयुक्त विशाल भंडारे का आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से…
- सैलाना ब्लाक से किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बने किशोर पाटीदारसैलाना/रतलाम। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौहान व मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के आदेश अनुसार सैलाना विधानसभा के सैलाना ब्लाक से किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष के लिये नगर के किसान किशोर पाटीदार को नियुक्त किया गया, किशोर पाटीदार की नियुक्ति पर सैलाना क्षेत्र के किसान कांग्रेस जनों में एवं कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारीयो में हर्ष…
- सैकड़ों हाथों ने पहले पार्थिव शिवलिंग और फिर किया माता पिता का पूजन
मांगल्य मन्दिर धर्म क्षेत्र में अविस्मरणीय आध्यात्मिक उत्सवरतलाम / 16 फरवरी / महाशिवरात्रि महापर्व एवं मातृ–पितृ पूजन दिवस पावन पर्व पर मांगल्य मन्दिर धर्म क्षेत्र आध्यात्मिक उत्सव से सराबोर रहा। शिवभक्तों द्वारा पार्थिव शिवलिंग के पूजन अर्चन के साथ सैकड़ों की संख्या में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने अपने अभिभावकों का विधिविधान से पूजन किया। श्री योग वेदांत सेवा समिति… - बाजेडा फांटा पर मार्किंग, स्ट्रक्चर पेंटिंग, सोलर बिलंकर कैट आइस एवं स्पीड ब्रेकर बनाए गएरतलाम 16 फरवरी/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा बाजेडा फांटा पर सड़क सुदृढ़ीकरण, दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा में सुधार हेतु एम पी आर डी सी के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। कलेक्टर के निर्देशानुसार बाजेड़ा फन्टा चेनेज 103+900 पर रोड़ का रिन्युवल किया गया, जिस…
- बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बिक्री पर होगी कार्रवाईसमयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश रतलाम 16 फरवरी/कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक…
- भारत आदिवासी पार्टी की जिला और ब्लॉक इकाइयां भंगसैलाना/रतलाम/इंदौर। भारत आदिवासी पार्टी के रतलाम जिले की कार्यकारिणी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल धोपिया ने भंग कर दी। रतलाम जिले में चंदू मैडा भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में काम संभाल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आदेश में कहा कि आगामी समय में ज़्यादा ऊर्जावान टीम की जरूरत के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष…
- जाट परिवार की अनोखी पहल: स्वर्गीय श्री राम सियाग की स्मृति में गौसेवा व मंदिर सुरक्षा हेतु सहयोगसैलाना। समीपस्थ ग्राम नारायणगढ़ में स्वर्गीय श्री राम सियाग (जाट) की स्मृति में आयोजित शोक कार्यक्रम संवेदना के साथ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण बन गया। छोटे भाई धर्मेंद्र जाट एवं परिवारजनों ने दिवंगत आत्मा की पुण्य स्मृति में अंचल की पाँच गौशालाओं में ₹2100-₹2100 की सहयोग राशि भेंट कर गौसेवा का सराहनीय…
- महाशिवरात्रि पर सैलाना के शिवालय रोशनी से जगमगाए, नीलकंठ महादेव की निकली बारातकेदारेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सैलाना। महाशिवरात्रि पर्व पर सैलाना नगर व क्षेत्र शिवमय हो उठा। नगर के बांसवाड़ा रोड स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर एवं गोविंद कुंड पर स्थित शनिदेव मंदिर गोविंद कुंड को मंदिर समिति द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते शिवालय श्रद्धालुओं के लिए आस्था…
- महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब: विशाल छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत, तीन क्विंटल साबूदाना खिचड़ी का वितरणसैलाना। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सैलाना नगर श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगर के शिव भक्तों एवं रतलाम की भक्तन की बावड़ी से प्रारंभ होकर केदारेश्वर महादेव तीर्थ तक पहुंचने वाली विशाल छड़ी पैदल यात्रा ने अपने 34 वे वर्ष भी आईं जिसका नगर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों…
Author: MP Headlines

































