Skip to main content

MP Headlines

महिपाल सिंह मकराना सहित 48 कार्यकर्ता रतलाम जिला जेल से रिहा, गुरुवार सुबह 8:15 बजे मिली जमानत

रतलाम। यूजीसी के नए समानता विनियमों के विरोध में रतलाम से भोपाल तक प्रस्तावित स्वर्ण न्याय पैदल यात्रा को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद गिरफ्तार किए गए श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना सहित 48 कार्यकर्ताओं को गुरुवार सुबह रतलाम जिला जेल से रिहा कर दिया गया।

12 नवंबर की सुबह करीब 8:15 बजे सभी को जमानत पर रिहा किया गया। गिरफ्तारी के बाद रिहाई तक करीब 24 घंटे का घटनाक्रम रहा।

रिहाई से पहले करणी सेना परिवार के जीवनसिंह शेरपुर ने कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

मकराना ने गिरफ्तारी के दौरान कहा था कि भोपाल तक पैदल यात्रा का उद्देश्य पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब रिहाई के बाद आगे की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं।

MP Headlines | रतलाम

MP Headlines
Author: MP Headlines