Skip to main content

MP Headlines

ब्रेकिंग न्यूज़: कुएं में बाइक सहित गिरने से पुलिस आरक्षक की मौत, पिपलोदा थाने में था पदस्थ

मंदसौर/दलौदा। दलौदा थाना क्षेत्र के दलौदा सगरा गांव में कुएं में बाइक सहित गिरने से मध्यप्रदेश पुलिस के एक आरक्षक की मौत होने की सूचना सामने आई है। मृतक की पहचान कमल सिंह पिता नारायण सिंह राजपूत निवासी दलौदा सगरा के रूप में बताई जा रही है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमल सिंह रतलाम जिले के पिपलोदा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे शाम को ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे थे। इसके बाद वे बाइक लेकर निकले और कुएं में बाइक सहित गिर गए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद और शराब सेवन की बात भी सामने आई है, हालांकि इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

पुलिस आरक्षक की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

एमपी हेडलाइंस | ब्रेकिंग न्यूज़

MP Headlines
Author: MP Headlines