पुलिस लाइन हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर की अगवानी, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
उज्जैन, 17 नवंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण समिति अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, नगर निगम सभापति कलावती यादव, राजेन्द्र भारती, राकेश पण्डया एवं विवेक गुप्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, उज्जैन स्मार्ट सिटी सीईओ डॉ. नेहा जैन तथा महाकाल मंदिर प्रशासक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस लाइन हेलीपैड पर स्वागत एवं अगवानी की व्यवस्थाएं की गई थीं।








