कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर हुई कार्रवाई, पलसौदा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास और धामनोद बायपास से हटाए गए ब्रेकर
रतलाम। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर चार स्थानों से स्पीड ब्रेकर हटाए गए हैं। इनमें पलसौदा चौराहा, डेलनपुर, सैलाना बायपास एवं धामनोद बायपास शामिल हैं

कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाने तथा सड़क सुरक्षा के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ब्रेकर निर्माण करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त चार स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर हटाए गए।
प्रशासन की इस कार्रवाई से रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को राहत मिलेगी।






