Skip to main content

MP Headlines

विधायक मथुरालाल डामर के प्रयासों से रतलाम ग्रामीण के 20 स्कूलों को 21.32 करोड़ रुपये की सौगात

अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, फर्नीचर और शौचालय सहित शैक्षणिक सुविधाओं का होगा विस्तार

रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक श्री मथुरालाल डामर के प्रयासों से क्षेत्र के 20 शासकीय स्कूलों के लिए 21 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस राशि से स्कूलों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

स्वीकृत राशि से विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, प्रयोगशालाओं की स्थापना एवं उन्नयन, फर्नीचर, शौचालय तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

इस योजना से नामली, सेमलिया, अमलेटा, कुआझागर, रतागिरी, मांगरोल, हतनारा, पलदूना, पलसोड़ा, पलसोड़ी, नगरा, लुनेरा, धराड़, पीतम नगर, भाटी बड़ोदिया, पीपलखूंटा और सेजावता सहित क्षेत्र के 20 शासकीय विद्यालयों को लाभ मिलेगा।

विधायक श्री मथुरालाल डामर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस स्वीकृति से रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलने की उम्मीद है।

MP Headlines
Author: MP Headlines