रतलाम 10 सितंबर 2024/जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुई इस दौरान 44 आवेदन प्राप्त हुए। जिन पर आवेदकों से सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव तथा एसडीएम श्री अनिल भाना ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
जनसुनवाई में सैलाना के डॉ दिशांत चंडालिया ने आवेदन दिया कि उनके नेहरू मार्ग स्थित मकान की पूर्व दिशा में स्थित दीवार का कुछ हिस्सा नगर के एक अन्य व्यक्ति द्वारा बगैर अनुमति के रातों-रात गिराकर जबरन कब्जा करके अवैध पक्का निर्माण कर लिया गया है। इस संबंध में आवेदक द्वारा आपत्ती लेने पर सामने वाले व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज तथा धमकी दी गई है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देशित किया गया है।

ग्राम असावती के कन्हैयालाल पिता भेरूलाल ने वर्ष 2002 में अपनी कृषि भूमि में लगाए सागवान के पौधे विक्रय करने की अनुमति मांगी, आवेदन पर तहसीलदार जावरा का प्रतिवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
आलोट के ग्राम पिपलिया मारू निवासी श्यामलाल पिता रामचंद्र ने आवेदन दिया कि वह गांव में वर्षों से दुकान बनाकर उसमें व्यवसाय कर रहे हैं, रंजिश रखने वाले गांव के व्यक्ति जबरन श्यामलाल और उसके पिता को दुकान से बैदखल करना चाहते है, अन्य व्यक्तियों को सूचना पत्र नहीं दिया गया है परंतु रंजिश के कारण उसकी दुकान को तोड़ने का आदेश तहसीलदार द्वारा दिया गया है। तहसीलदार द्वारा समानता का व्यवहार नहीं किया जा रहा मौखिक रूप से तहसीलदार द्वारा दुकान तोड़ने का आदेश दिया गया है। दोनों दिव्यांग पिता पुत्रों ने अपनी दुकान को बचाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर आवश्यक जानकारी एवं कार्रवाई हेतु एसडीएम आलोट को निर्देशित किया गया।

तहसील ताल के ग्राम पीपल खेड़ी निवासी अमराजी गुर्जर ने आवेदन दिया कि उसकी भूमि को अन्य के नाम से कर दिया गया है। कार्रवाई के लिए आलोट एसडीएम को निर्देशित किया गया।
आलोट के ही ग्राम खजूरी देवड़ा निवासी श्रवण नाथ ने तहसीलदार आलोट द्वारा दबाव के चलते भेदभाव पूर्ण तरीके से कार्रवाई कर शासकीय भूमि से कब्जा हटाने के संबंध में उचित जांच कर कार्रवाई हेतु आवेदन दिया। आवेदन पर कार्रवाई के लिए आलोट एसडीएम को दिशा निर्देशित किया गया।

तीन अतिथि शिक्षकों गोपाल सिंह भाटी, माया धामनोदिया तथा ईश्वरलाल हारी ने आवेदन दिया कि उन्होंने नवंबर 2023 से अप्रैल 24 तक अतिथि शिक्षक वर्ग एक के पद पर जावरा के सीएम राइस स्कूल में अध्यापन कार्य किया था। उनका नाम पोर्टल पर ऑनलाइन नहीं किया गया और उनका 6 महीने का मानदेय आज तक नहीं प्रदान किया गया। आवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए गए।
- सेवानिवृत्ति पर शिक्षक सुरेशचंद्र शर्मा को दी सम्मान पुर्वक विदाईनामली। निरंतर 39 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा नामली से 30 अप्रैल को शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रावि बारोड़ा, भारोड़ा, चन्दोडिया, नोगांवाकला के स्टॉफ व ग्राम वासियों के साथ ही पी एम श्री शासकीय कन्या हाईस्कूल नामली द्वारा शॉल श्रीफल व अभिनंदन पत्र के साथ सम्मानित…
- किसानों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने 7 मई को “चक्का जाम आंदोलन”सैलाना/रतलाम। मंगलवार को रतलाम जिला कांग्रेस कार्यालय में 7 मई को प्रस्तावित “चक्का जाम आंदोलन” को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत एवं शहर जिला अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ किसानों की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की। किसानों के हक, सम्मान और…
- बेड़दा में फर्जी क्लिनिक का भंडाफोड़: बीपी मशीन खराब मिली, विधायक ने कराई सीलिंग की कार्रवाईसैलाना। सैलाना क्षेत्र के ग्राम बेडदा में उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार अचानक एक निजी क्लिनिक पर ब्लड प्रेशर जांच कराने पहुंचे। जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ—क्लिनिक में बीपी नापने की मशीन ही खराब पाई गई, जिससे वहां हो रहे इलाज पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। इसी दौरान…
- दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस-वे पर ट्राले की टक्कर के बाद CNG कार बनी आग का गोला, युवक की मौके पर मौतरतलाम/सैलाना,शिवगढ़। मंगलवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दोपहर एक भीषण और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ी के पास तेज रफ्तार ट्राले ने एक चलती CNG कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार…
- एल्डरमैन नाथूलाल राठौड़ की नियुक्ति पर भव्य स्वागत, विकास को मिलेगी नई रफ्तारसैलाना। रतलाम जिले के नगर परिषद सैलाना में एल्डरमैन के रूप में नाथूलाल राठौड़ की नियुक्ति के अवसर पर रतलाम में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, पतंजलि योग समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव-नियुक्त एल्डरमैन का पुष्पमालाओं से भव्य…
- सैलाना भाजपा कार्यकर्ताओं की कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप से अहम मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर मंथन — नवनियुक्त प्राधिकरण पदाधिकारियों का भव्य स्वागतसैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास एवं जनहित से…
- भाजपा की प्रचंड जीत पर सैलाना में जश्न की लहर, आतिशबाजी और नारों से गूंजा माहौलसैलाना। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद सैलाना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर में एकत्रित हुए, जहां सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की…
- ऑपरेशन मुस्कान में सैलाना पुलिस अनुविभाग की ऐतिहासिक सफलता, “भयमुक्त समाज हमारा संकल्प” — नीलम बघेलसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना पुलिस अनुविभाग ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। बीते अप्रैल माह में चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस ने न केवल गुमशुदा नाबालिगों को सुरक्षित खोज निकाला, बल्कि वयस्क गुमशुदा व्यक्तियों को भी उनके…
- प्रगणक श्री राव की तत्परता से समय से पहले पूरा हुआ मकान सूचीकरण कार्यधामनोद। जनगणना/सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत धामनोद क्षेत्र में मकान सूचीकरण का कार्य निर्धारित अवधि 1 मई से 31 मई के बीच पूर्ण किया जाना था। किन्तु प्रगणक श्री सांवरिया राव, प्राथमिक शिक्षक द्वारा सौंपे गये वार्ड क्रमांक 6 का कार्य को अत्यंत उत्साह, लगन एवं परिश्रम के साथ मात्र 3 दिवस में ही सफलतापूर्वक पूर्ण…
- सैलाना नगर में संगठन को नई मजबूती: जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने 15 वार्ड अध्यक्षों की की नियुक्तिसैलाना/रतलाम। जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत द्वारा सैलाना नगर में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के तहत सैलाना नगर के सभी 15 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के माध्यम से पार्टी…
- मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, उज्जैन एवं भोपाल पुलिस ने ट्रैक्टर एवं चारपहिया वाहन धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों का किया भंडाफोड़लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये के ट्रैक्टर एवं चार पहिया वाहन जप्त भोपाल। प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस को दो अलग-अलग प्रकरणों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं भोपाल पुलिस द्वारा संगठित धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए…
- रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा स्वागत सम्मानरतलाम, 02 मई। राज्य शासन द्वारा नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्वागत सम्मान किया। प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्रसिंह गोयल, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, राखी व्यास एवं किरण महावर ने मंत्री श्री काश्यप को पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार…
- सैलाना बायपास बना मौत का रास्ता! बढ़ते हादसों से दहशत, स्पीड ब्रेकर नहीं लगे तो होगा बड़ा आंदोलनसैलाना। सैलाना नगर का सैलाना बायपास अब आमजन के लिए सुविधा नहीं, बल्कि खतरे का पर्याय बनता जा रहा है। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं ने इस मार्ग को “हादसों का हॉटस्पॉट” बना दिया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य…
- 42 वर्ष की सेवा पूर्ण कर अशोक लोढ़ा सेवानिवृत्त, वॉलीबॉल क्लब ने किया सम्मानसैलाना। जल विभाग सैलाना में स्टोर क्लर्क के पद पर कार्यरत नगर निवासी अशोक कुमार लोढ़ा 42 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं के सम्मान में वॉलीबॉल क्लब के खिलाड़ियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथियों ने लोढ़ा…
- सम्मान और भावनाओं के साथ विदाई: शाखा प्रबंधक राजू सिलावट राजू भैया हुए सेवानिवृत्तअनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने राजू भैया का आत्मिकता से स्वागत किया सैलाना (रतलाम)। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा सैलाना के शाखा प्रबंधक राजू सिलावट नगर में इन्हें (राजू भैया) के नाम से जाना जाता है गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को अपनी गौरवमयी 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर…
- जिला कांग्रेस ने की सैलाना विधानसभा में ब्लॉक समन्वयक अध्यक्षों व मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति,संगठन को मिलेगा नया बलसैलाना/रतलाम। रतलाम (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (ग्रामीण) द्वारा सैलाना विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर समन्वयक अध्यक्षों व मंडलम अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न ब्लॉकों में नए अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से…
- चलती कार में वायरिंग फॉल्ट से उठे धुएं के गुबार, मैकेनिक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसासैलाना। नगर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती कार में तकनीकी व अचानक वायरिंग फॉल्ट के कारण धुआं उठने लगा। देखते ही देखते वाहन धुएं से भर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह वाहन (MP 43 CA 4889) पूर्व नगर…
- पेयजल एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, लापरवाही पर सख्त चेतावनीसैलाना। जनपद पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में चल रहे पेयजल एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिया गेरा ने बैठक के दौरान सचिवों एवं ग्राम…
- तेज रफ्तार कार का कहर: सैलाना बायपास पर पिता-पुत्र गंभीर घायल, चालक फरारसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना में गुरुवार देर शाम सैलाना के बायपास रोड स्थित टंकी चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्राप्त…
- माही परियोजना का काम जोरो पर, सैलाना क्षेत्र मे बिछने लगी पेयजल पाईप लाईन,भाजपा के पदाधिकारियों ने किया अवलोकनसैलाना। सैलाना केन्द्र व राज्य सरकार की माही परियोजना बदनावर सरदारपुर, तीरला, बदनावर होते हुए बाजना के समीप बीड़ पंचायत के मोवडी का माल आ रही है। यहा पर एक बहुत बड़ा डेम, इंटकवैल तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। यहा से पाइप लाइन शिवगढ़ होकर सैलाना होकर जावरा जा रही है। इससे 630…
Author: MP Headlines












