धैर्य मकवाना और रितिक पोरवाल का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
रतलाम। जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की टीम ने जिले में विजेता स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के विद्यार्थी धैर्य मकवाना (बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) एवं रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




