Skip to main content

MP Headlines

शासकीय महाविद्यालय नामली में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

पुरुष वर्ग में 21 और महिला वर्ग में 9 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

नामली। शासकीय महाविद्यालय नामली में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय शतरंज (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह फिरोजिया के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दीपेश चंद्र पुरोहित के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एवं प्रेक्षक प्राचार्य डॉ. विद्या तिवारी तथा प्राचार्य डॉ. प्रकाश भालसे उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में जिले के 9 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें शासकीय महाविद्यालय सैलाना, शासकीय महाविद्यालय पिपलौदा, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम, स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय, भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय जावरा, डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम, श्री अरिहंत कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन रतलाम, शासकीय महाविद्यालय नामली एवं कन्या महाविद्यालय रतलाम शामिल रहे।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 21 तथा महिला वर्ग में 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. राहुल सोनावा, डॉ. अर्पिता फरक्या, सुश्री राधा निनामा, डॉ. पुनीत गुप्ता, डॉ. जितेंद्र शर्मा तथा निर्णायक गौतम पथरोड़ एवं प्रकाश वर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 3 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय शतरंज (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines