Skip to main content

MP Headlines

दलौदा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, 3 मोटरसाइकिल बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। दलौदा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी मुकेश पिता मूलचंद पाटीदार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रोला, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह दलौदा में विनायक स्कूल के सामने स्थित अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP43DS4051 दुकान के बाहर से चोरी हो गई।

दलौदा पुलिस द्वारा बरामद की गई तीन मोटरसाइकिलें।

रिपोर्ट के बाद दलौदा थाना पुलिस ने टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजू पिता मोहनलाल मीणा, उम्र 30 वर्ष, निवासी निम्बोद, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिल चोरी करना बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल तीन मोटरसाइकिल बरामद कीं।

बरामद वाहन

1. हीरो स्प्लेंडर प्लस — MP43DS4051
2. हीरो सुपर स्प्लेंडर — MP14ZL5922
3. हीरो सुपर स्प्लेंडर — MP14MU7124

कार्रवाई में दलौदा थाना प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।



MP Headlines
Author: MP Headlines