रतलाम। मुस्लिम धर्मावलंबियो द्वारा ईद मिलाद उन नबी पर्व के अंतर्गत दिनांक 16.09.2024 को ईद मिलाद उन नबी पर्व परम्परागत रुप से मनाया जावेगा।
ईद मिलाद उन नबी पर्व पर जुलुस दिनांक. 16.09.2024 की प्रात:-08 बजे से अपने स्थान आबकारी चौराहा से प्रारम्भ होकर शहर सराय,अणडागली, नाहरपुरा तिराहा, गोविन्द पान वाला, आरोग्यम हॉस्पिटल, नगर निगम, हाथीखाना, मोचीपुरा, हाकिमवाडा, शैरानीपुरा, जमातखाना, आन्नद काँलोनी, काँन्वेन्ट तिराहा, कोर्ट तिराहा, स्टेशन रोड, दो बत्ती , न्युरोड, लोकेन्द्र टाँकिज, शहर सराय, जाते हुए आबकारी चौराहा पर समाप्त होगा जुलुस निकलने के के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है:-
- 1.शहर सराय से अण्डागली, नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो शहर सराय से लोकेन्द्र टाँकिज की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 2.आरोग्यम हास्पिटल के पास हनुमान मंदिर से नाहरपुरा तिराहा, अण्डागली, डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 3.घास बाजार से डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो चौमुखीपुल से चाँदनी चौक की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 4.नवकार नमकीन से सुभाष नगर तिराहा, आबकारी तिराहा कि ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन शिवगढ रोड होते हुए वन विभाग नाके से डोंगरे नगर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 5.वन विभाग नाके से बाजना बस स्टेण्ड की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त भारी वाहन डोंगरे नगर से बिरियाखेडी, राममंदिर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 6.सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे । तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, , राममंदिर की ओर जाने वाले मार्ग उपयोग करेंगे
- 7.दिलबहार चौराहा से दो बत्ती, नगर नीगम, महलवाडा, काँलेज रोड, की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेँड रोड का उपयोग करेंगे।।
- 8.चार चक्की से हकीमवाहा की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन उकाँलारोड, त्रिपोलियागेट,अमृतसागर रोड एवं करमदी रोड का आने जाने का उपयोग करेंगे।।
- 9.प्रताप नगर ब्रीज से ऑफिसर कॉलोनी, आन्नद काँलोनी जमातखाना, हकिमवाड़ा की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।।
- 10.लोकेन्द्र टाँकिज से शहर सराय, आबकारी चौराहा तरफ आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन सैलाना बस स्टेण्ड से राम मंदिर रोड का उपयोग करेंगे।।
- 11.फव्वारा चौक से कान्वेन्ट तिराहा, कोर्ट तिराहा, आन्द काँलोनी तरफ आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेँड रोड का उपयोग करेंगे।।
नोव्हीकल जोन*
- 1.सहर सराय से नाहरपुरा तिराहा तक, शहर सराय से अण्डागली नाहरपुरा तिराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।।
- 2.सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर तिराहा तक नो व्हीकल जो रहेगा। तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, शास्त्री नगर रोड का उपयोग करेंगे।।
- 3.दो बत्ती से नगर निगम, काँलेज रोड, तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
- 4.आबकारी चौराहा से हाड रोड, सुभाष नगर तिराहा, तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
ईद मिलाद उन नबी जुलुस निकलने के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचे।

- रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले– उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए करें कार्य
151वीं जयंती पर सागोद रोड स्थित बिरसा मुंडा चौराहे पर हुआ समारोह, जनजातीय संस्कृति की झलक के साथ बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां रतलाम। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सागोद रोड स्थित भील धर्मशाला के समीप भगवान बिरसा मुंडा चौराहे पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की… Read more: रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले– उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए करें कार्य - मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बोलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, युवती के अपहरण का मामला दर्ज; सट्टेबाजों और अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई
मंदसौर। मंदसौर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, युवती के अपहरण, सट्टेबाजी, अवैध शराब बिक्री, मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं। शामगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को बोलेरो से कुचलने का प्रयास किया गया, वहीं भानपुरा में युवती के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। दलौदा पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर सट्टा गतिविधियों में शामिल आरोपियों को पकड़ा, जबकि नाहरगढ़, सीतामऊ, कोतवाली… Read more: मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बोलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, युवती के अपहरण का मामला दर्ज; सट्टेबाजों और अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई - सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
सैलाना। नगर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मंदिर में विशेष सजावट की गई और श्री महालक्ष्मीजी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। महोत्सव के अवसर पर शाम 4 बजे विधि-विधान के साथ महाआरती हुई। आरती में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दर्शन-लाभ लिया। इसके बाद शाम 5 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे… Read more: सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी - उज्जैन में फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय समेत तीन को 3-3 साल की सजा
ताजपुर और बकानिया की कृषि भूमि के नामांतरण में की गई थी अनियमितता, विशेष न्यायालय ने लगाया कुल 1.35 लाख रुपए का अर्थदंड उज्जैन। पद का दुरुपयोग कर अपात्र लोगों को कृषि भूमि का भू–स्वामी बनाने और शासन को राजस्व की हानि पहुंचाने के दो पुराने मामलों में विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय सहित तीन आरोपियों को तीन–तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपियों पर कुल 1 लाख 35 हजार रुपए का अर्थदंड… Read more: उज्जैन में फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय समेत तीन को 3-3 साल की सजा - स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागिता
रतलाम। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस सेवा परंपरा को जारी रखते हुए शिविर में यात्रियों एवं आम नागरिकों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नियमित जांच और समय पर बीमारी की पहचान के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित विभिन्न… Read more: स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागिता - मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बैंक किस्त जमा कराने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी, सड़क हादसे में युवक की मौत; छुरा लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार
नाहरगढ़ में दो स्थानों से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, सीतामऊ में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई; जिले के कई थाना क्षेत्रों में मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं के मामले दर्ज मंदसौर। मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जारी पिछले 24 घंटों के दैनिक अपराध प्रतिवेदन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धोखाधड़ी, सड़क दुर्घटना, अवैध हथियार, अवैध शराब और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में बैंक की किस्त जमा कराने के नाम पर 70 वर्षीय बुजुर्ग से ठगी की गई, जबकि नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना… Read more: मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बैंक किस्त जमा कराने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी, सड़क हादसे में युवक की मौत; छुरा लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार - अल्प वर्षा के चलते जल संकट की आशंका, पानी का अपव्यय रोकने नगर निगम उठाए सख्त कदम – मंत्री चेतन्य काश्यप
रतलाम में जल व्यवस्था की समीक्षा, महापौर और कलेक्टर की मौजूदगी में हुई बैठक; 350 से अधिक बोरवेल से हो रही जलापूर्ति पर रखी जाएगी निगरानी रतलाम, 13 नवंबर 2026। अल्प वर्षा के कारण आगामी समय में जल संकट की आशंका को देखते हुए शहर में पानी की एक-एक बूंद बचाने पर जोर दिया जा रहा है। पानी के अनावश्यक उपयोग और अपव्यय को रोकने के लिए नगर निगम सख्त कदम उठाए। जल वितरण व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप… Read more: अल्प वर्षा के चलते जल संकट की आशंका, पानी का अपव्यय रोकने नगर निगम उठाए सख्त कदम – मंत्री चेतन्य काश्यप - ब्रेकिंग न्यूज़: कुएं में बाइक सहित गिरने से पुलिस आरक्षक की मौत, पिपलोदा थाने में था पदस्थ
मंदसौर/दलौदा। दलौदा थाना क्षेत्र के दलौदा सगरा गांव में कुएं में बाइक सहित गिरने से मध्यप्रदेश पुलिस के एक आरक्षक की मौत होने की सूचना सामने आई है। मृतक की पहचान कमल सिंह पिता नारायण सिंह राजपूत निवासी दलौदा सगरा के रूप में बताई जा रही है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमल सिंह रतलाम जिले के पिपलोदा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे शाम को ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे थे। इसके बाद वे बाइक लेकर निकले और कुएं में बाइक सहित… Read more: ब्रेकिंग न्यूज़: कुएं में बाइक सहित गिरने से पुलिस आरक्षक की मौत, पिपलोदा थाने में था पदस्थ - 813 दिन बाद मोहन यादव सरकार की विदाई होगी: जीतू पटवारी, सैलाना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
सैलाना में पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत की जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह में बोले पटवारी, किसानों की जमीन वापसी और उपज के उचित मूल्य के लिए कानून बनाने का किया वादा सैलाना । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को सैलाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद मोहन यादव सरकार की विदाई तय है। पटवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार के पास अब केवल 813 दिन शेष हैं। उन्होंने आदिवासी… Read more: 813 दिन बाद मोहन यादव सरकार की विदाई होगी: जीतू पटवारी, सैलाना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना - सैलाना के करण भूरिया का राष्ट्रीय मंच पर चयन, ‘गणित जादुई बोर्ड’ से दिखाएंगे नवाचार का हुनर
घोड़पल्ला के सरकारी स्कूल के कक्षा 7वीं के छात्र ने बढ़ाया रतलाम जिले का मान, जनजातीय कार्य विभाग के विद्यालयों से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मध्यप्रदेश के एकमात्र विद्यार्थी रतलाम/सैलाना। प्रतिभा किसी बड़े शहर या महंगे संसाधनों की मोहताज नहीं होती। इसका उदाहरण सैलाना के वनांचल क्षेत्र के छोटे से गांव पूनापड़ाव के छात्र करण भूरिया ने पेश किया है। घोड़पल्ला के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले करण ने अपने अनूठे गणितीय मॉडल के दम पर राष्ट्रीय स्तर की बाल नवाचार प्रदर्शनी में जगह बनाकर रतलाम जिले को गौरवान्वित किया… Read more: सैलाना के करण भूरिया का राष्ट्रीय मंच पर चयन, ‘गणित जादुई बोर्ड’ से दिखाएंगे नवाचार का हुनर - रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने और कर्जमाफी की मांग: धामनोद के किसानों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
रतलाम। कम वर्षा के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान और अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान रतलाम जिले के ग्राम धामनोद के किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को धामनोद और आसपास के क्षेत्र के समस्त किसान साथियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम एक विस्तृत 8 सूत्रीय मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपकर किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से उठाने की मांग की है फसल बर्बादी और बिजली कटौती से दोहरी मार ज्ञापन में किसानों ने अपनी… Read more: रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने और कर्जमाफी की मांग: धामनोद के किसानों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन






