रतलाम। भारत आदिवासी पार्टी से सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को चौथे दिन जमानत मिल पाई है। तीन दिनों से जेल में बंद विधायक की रिहाई के लिए समर्थकों ने व्दारा जमानत की कार्रवाई की जा रही थी। गुरुवार का दिन पुरा एसडूके इंतजार में ही बीत गया, शुक्रवार भी दिनभर समर्थकों का तांता एसडीएम शहर के कार्यालय के आसपास ही रहा। लेकिन फिर भी शाम तक जमानत नहीं मिल पाई।
विधायक कमलेश्वर डोडियार और उनके साथ बंद अन्य लोगों को जमानत नहीं मिलने पर विधायक समर्थकों ने जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने धोलावाड़ से शहर तक आने वाला पानी रोकने की भी चेतावनी डाली थी। इन चेतावनियों के बीच विधायक की ओर से अधिवक्ता दिनेश अटोलिया और नंदकिशोर कटारिया ने पैरवी की जिसपर एसडीएम न्यायालय ने सभी को जमानत दे दी है।
विधायक और समर्थकों को मिली जमानत
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ भूरालाल (25) पिता हुमजी देवदा निवासी वासी सुंदेल सुंदेल (रावटी), दीपक (25) पिता हीरालाल निनामा निवासी विनोबा नगर, दिनेश (25) पिता रामाजी माल निवासी रामपुरिया, दिलीपसिंह (28) पिता लखनलाल तड़वी निवासी रेहटी (सिहोर), छोटू (18) पिता राधू गरवाल निवासी भीलड़ी (रावटी), सिद्धार्थ (50) पिता स्व. आरएन गुप्ता निवासी भोपाल, ध्यानवीर (41) पिता दर्शनसिंह डामोर निवासी जाम्बूखादन, दिनेश (19) पिता कानजी निवासी बड़ी सरवन, पप्पू (28) पिता कमजी डामोर निवासी अडवानिया, मांगीलाल (45) पिता नेमजी राणा निवासी पांडिचरी, जितेंद्र (28) पिता कोजाराम राणा व गौतमपुरी (34) पिता प्रकाशपुरी दोनों निवासी पाली, करण (20) पिता धरमसिंह कर्मा निवासी सिंगापुरा (सीहोर) को जमानत मिल गई है।
11 दिसम्बर को सुबह ही विधायक अपने समर्थकों के साथ बंजली हवाई पट्टी पहुंचे थे जहां से पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर सर्किल जेल भेज दिया था। जानकारी समर्थकों को लगने पर आदिवासी बंजली हवाई पट्टी के पास पहुंचे थे और धीरे-धीरे रिहाई की मांग को लेकर 4.30 बजे रतलाम-सैलाना रोड के बीच आए थे। पुलिस की सख्ती के सामने सभी रतलाम-बांसवाड़ा मुख्य रोड पर बैठ गए थे और करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन चला था। तीन में डॉक्टर के निलंबन नहीं होने और विधायक की जमानत नहीं होने पर कलेक्ट्रेट व एसपी आफिस के घेराव की चेतनावनी दी थी।
बीते दिनों जिला चिकित्सालय में डॉक्टर के साथ सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के विवाद में से विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने के विरोध में दिनांक 11 दिसंबर को बिना अनुमति के आंदोलन धरना प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार को तीसरे दिन शनिवार को जमानत मिली है। विधायक कमलेश्वर डोडियार की गिरफ्तारी के विरोध में 11 दिसंबर को दिनभर रतलाम सैलाना मार्ग पर चक्का जाम रहा जो बुधवार शाम को विधायक को रिहा करने एवं चिकित्सक को तीन दिन में निलंबित करने के आश्वासन पर आंदोलन को समाप्त किया गया था। वहीं दूसरे दिन जमानत की कार्रवाई के लिए वकीलों द्वारा दस्तावेज तैयार कर अनुविभागी अधिकारी की कोर्ट में प्रस्तुत करने एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो शहर एसडीएम अनिल भाना के हाई कोर्ट इंदौर में जाने की जानकारी मिली थी जिस कारण विधायक को जमानत नही मिल सकी थी। शुक्रवार को भी यही क्रम चला। शुक्रवार देर रात तक कलेक्ट्रेट में डटे विधायक के समर्थकों ने शनिवार को जमानत नहीं मिलने पर जेल भरो आंदोलन करने और मौन धरना देने की चेतावनी दी थी। जिस पर आज जमानत मिल पाई हैं।
- मानसिक स्वास्थ, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजनरतलाम। कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम में दिनांक 15/07/2026 को मानसिक स्वास्थ, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप डॉ. निर्मल जैन मनोरोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थीयों को मानसिक स्वास्थ्य, के प्रति जागरूक करना था। जिसमें मुख्य वक्ता…
- सूखा व अल्प वर्षा की आशंका को देखते हुए किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएंप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रतलाम 15 जुलाई 2026/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा रतलाम जिले को अलनीनो से प्रभावित जिलों में घोषित किया गया है। अलनीनो के कारण रतलाम जिले में अल्प वर्षा व सूखा की स्थिति…
- वृद्धजनों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बीपीएल वृद्धजन कर सकते हैं आवेदन रतलाम 15 जुलाई 2026/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया है कि वृद्धजनों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे महिला एवं पुरुष,…
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप की संगोष्ठी आयोजित, नई नगर इकाई की घोषणासैलाना, 14 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सैलाना इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर मंगलवार को एकलव्य मॉडल स्कूल के ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सिंह सेमलिया, मुख्य अतिथि दिलीप खड़िया, एकलव्य मॉडल स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल और आर्यन पुरोहित मंच…
- “नशे से दूरी-है जरूरी 2.0” अभियान का सैलाना में शुभारंभ, एकलव्य विद्यालय से निकली जनजागरूकता रैली
सैलाना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित किए जा रहे “नशे से दूरी-है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस द्वारा शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से जनजागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत… - सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा का तबादला, मनीष जैन संभालेंगे जिम्मेदारीबेहतरीन कार्यशैली और जनसुनवाई से कुलभूषण शर्मा ने छोड़ी अमिट छाप सैलाना। रतलाम जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी प्रशासनिक तबादला आदेश के तहत जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। आदेश के अनुसार सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा का स्थानांतरण रतलाम शहर तहसील में कर दिया गया है।…
- 15 जुलाई से जिले की सभी नगरीय निकायों में फिर शुरू होंगे संध्याकालीन जनसमस्या समाधान शिविरकलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर वार्ड स्तर पर शाम 6 से 7 बजे तक होंगे शिविर रतलाम 14 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में जिले की समस्त नगरीय निकायों में 15 जुलाई से संध्याकालीन जनसमस्या समाधान शिविरों के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया जाएगा। इन शिविरों का आयोजन प्रतिदिन शाम…
- समृद्ध मध्य प्रदेश–2047 के विज़न पर सैलाना में मंथन

जनसंवाद में सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और आधारभूत विकास को लेकर आए सुझाव सैलाना। (रतलाम) मध्य प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में तैयार किए जा रहे ‘समृद्ध मध्य प्रदेश–2047 (विकसित मध्य प्रदेश)’ विज़न डॉक्यूमेंट के तहत मंगलवार को सैलाना तहसील कार्यालय में व्यापक बैठक एवं जनसंवाद…
- चार राज्यों के भील बाहुल्य क्षेत्रों के समग्र विकास की उठाई मांग
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पृथक भीलप्रदेश राज्य की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र सैलाना। क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विस्तृत ज्ञापन भेजकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के भील बहुल क्षेत्रों के… - बरकत अली काजी प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के सैलाना तहसील अध्यक्ष नियुक्तसैलाना। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश व्यास ने प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी की अनुशंसा पर संघ की अधिसूचना जारी करते हुए जनजाति कार्य विभाग, रतलाम से सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-2 बरकत अली काजी को प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का सैलाना तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। बरकत अली काजी की नियुक्ति पर पवन पटवा, दीपक सुराना, दिनेश…
- बच्चों की शिक्षा के साथ अभिभावकों को भी मिले सम्मान : केसु निनामानिजी विद्यालय केवल परिणाम नहीं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल सुविधाएं और अभिभावकों के सम्मान पर दें विशेष ध्यान सैलाना/रतलाम, 13 जुलाई। जिला पंचायत रतलाम के सभागार में सोमवार को सैलाना एवं बाजना विकासखंड के समस्त अशासकीय (निजी) विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष…
Author: MP Headlines













