MP Headlines

सैलाना अंचल सहित नगर में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ तिरंगा लहराया

सैलाना। सैलाना अंचल एवं नगर में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस को बड़े हर्ष उल्लास के साथ विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों में तिरंगा फहराने के साथ मनाया गया, नगर का मुख्य समारोह स्थानीय प्रभु दयाल गेहलोत स्टेडियम ओपन ग्राउंड पर मनाया गया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सैलाना के तत्वाधान में क्षेत्र के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत द्वारा झंडा वंदन किया गया। तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र का वाचन बृजेश चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश कुमावत, सैलाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलेश कसेरा, नगर के वरिष्ठ समाज सेवी भूरामल तातेड़,विजय डोशी, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी, विमल मांडोत,नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला पार्षद राधा बद्रीलाल काग, पार्षद पुष्पा ईश्वर लाल राठौड़, पार्षद कृष्णाराम प्रसाद चंदेल, पार्षद मीरा राजेश पाटीदार, समस्त पार्षद गण, राधेश्याम पाटीदार, महेंद्र शुक्ला, जितेंद्र सिंह राठौर, संजय मांडोत, किशोर पाटीदार, दिलीप डामर, राजेन्द्र मेहता, गिरधारी लाल पटेल, गोपाल काग, गंगाराम कसेरा, हेमंत कुमावत, कांतिलाल कॉग, दिलीप कुमावत, अशोक चंडालिया, वर्धमान सलाडिया, अजय परिहार, महेश सांवरिया, देवेंद्र सोलंकी, दिनेश सोनी, ईश्वर पाटीदार सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलेश कसेरा द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने माना।

इसी तरह सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र पर विधानसभा के विधायक कमलेश्वर डोडियार के कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिंह चारेल द्वारा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर विधायक डोडियार के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा पार्टी द्वारा दीनदयाल मार्केट पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, महामंत्री अम्बिका पाटीदार, भुपेन्द्र जायसवाल, पार्षद विशाल धभाई, कुलदीप कुमावत, आशा किशोर कसेरा, मुकेश पटेल, नारायण मईडा, शैतान पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार, गोपाल जाट, अनोखीलाल पाटीदार, पुष्पा राठौर ललित कसेरा ललित चंडालिया  सुनील राठौर मनीष  सिलावट, निखिल कसेरा, हिम्मत पाटीदार, गोपाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार, रवि कसेरा, हरीश कसेरा, राजेश कसेरा, अम्बाप्रसाद जयपाल दरबार, लक्की चौहान, लक्ष्मी बैरागी व समस्त भाजपा पार्षद एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सैलाना नगर परिषद कार्यालय पर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा झंडावंदन किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक गण, पार्षद गण, नगर परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, अभिमन्यु ग्वाले, मोनू शर्मा, हुक्मीचंद परिहार, शैलेंद्र सिंह राठौर सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर में निकली प्रभात फेरी
परंपरागत गणतंत्र दिवस पर प्रातः काल नगर के शासकीय स्कूलों के बच्चों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से प्रभात फेरी निकाली। इस रैली को आमजन व नगर के नेताओं ने निहारा। रैली में राष्ट्रीय गीतों की धुन व बैंड बाजे से गूँज रही थी। वहीं बच्चे देश भक्ति के ओजस्वी नारे लगा रहे थे।

रैली के अंत में कांग्रेस पार्टी एवं भाजपा पार्टी के गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी साथ चल रहे थे। यह रैली नगर से होते हुए सैलाना (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) प्रभु दयाल गेहलोत स्टेडियम ओपन ग्राउंड पर पहुंची। यहां मुख्य समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया, ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान हुआ। जनपद अध्यक्ष कैलाश बाई चारेल ने अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन, पूर्व विधायक संगीता चारेल द्वारा मार्च फ़ास्ट की सलामी ली व एनसीसी फिजा खान के साथ परेड निरीक्षण किया।

अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य समारोह स्थल पर स्कूली छात्र-छात्राओं बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतिया दी। स्कूलीबच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिन्हें प्रमाण-पत्र व शील्ड अतिथियों के हाथो प्रदान किये गए। श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार कैलाश कन्नौज, नगर के शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य, अध्यापक, अध्यापिका, अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पुलिस थाना सैलाना पर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित था।
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *