Skip to main content

MP Headlines

महाविद्यालय में मनाया हिंदी दिवस

सैलाना। हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक  डॉ. सौरभ ई लाल ने स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित हिंदी दिवस पर अध्यक्षीय उद्बोधन में सीखने, बोलने, पढ़ने में निपुणता तथा शब्द है तो भाषा है पर अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अनुभा कानडे ने  हिंदी भाषा के इतिहास पर विचार व्यक्त किया तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विजय शर्मा ने हिंदी की विकास यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अशोक रावत सर ने भी हिंदी दिवस प्रतियोगी परीक्षा में हिंदी भाषा के महत्व  अपने विचार व्यक्त किये तथा डॉ. रविकांत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रो. भूपेंद्र मंडलोई तथा आभार डॉ. मंजुला मंडलोई ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines