उज्जैन। उज्जैन के बापू नगर में रहने वाले युवक ने अपने दोस्त की मदद से महाराष्ट्र जलगांव में रहने वाली युवती से पिछले माह कोर्ट परिसर में शादी की। नई नवेली दुल्हन घर में 10 दिन रुकी और हरतालिका तीज के अगले दिन वह मां के आभूषण लेकर लापता हो गई। अब युवक अपनी पत्नी की तलाश में थाने के चक्कर लगा रहा है। चिमनगंज थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन की जांच की जा रही है।
दोस्त बोला मैंने तेरे सुपुर्द की थी लड़की
उज्जैन के बापू नगर रहवासी भेरूलाल पांचाल ने बताया कि उसकी शादी दोस्त प्रहलाद ने कराई थी। जब शीतल का कोई पता नहीं चला तो प्रहलाद से संपर्क किया। उसका कहना था कि मैंने लड़की को तेरे सुपुर्द कर दिया था अब वह कहीं चली गई है तो मैं कुछ नहीं कर सकता। उसकी तलाश करना तेरी जिम्मेदारी है। भेरूलाल ने बताया कि वह शीतल की तलाश में उसके जलगांव महाराष्ट्र स्थित घर भी गया, जहां शीतल की बहन मिली। उसका कहना था कि शीतल को तलाशकर लाओ नहीं तो तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
मोबाइल से शादी के डिलिट किये फोटो-वीडियो
शीतल और भेरूलाल की शादी नागदा कोर्ट परिसर में वकील द्वारा कराई गई थी लेकिन यह शादी रजिस्टर्ड नहीं थी सिर्फ कागजों पर लिखा पढ़ी कर हस्ताक्षर कराए गए थे। भेरूलाल ने बताया कि उस दौरान शीतल के साथ फोटो वीडियो भी बनाये थे जो मोबाइल में सुरक्षित थे लेकिन शीतल ने भागने के एक दिन पहले भेरूलाल के मोबाइल से अधिकांश फोटो वीडियो डिलिट कर दिए, हालांकि भेरूलाल के पास शीतल के कुछ फोटो और उसका आधार कार्ड आदि अब भी मौजूद हैं।
मुझे मेरे रुपये वापस दिलवा दो…पत्नी को नहीं रखूंगा
भेरूलाल पांचाल का कहना था कि मैंने थाने में शिकायती आवेदन तीन दिन पहले दे दिया था लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मैंने मकान गिरवी रखकर रुपये उधार लिये थे। मुझे मेरे रुपये वापस मिल जाएं जिससे मकान को बंधन मुक्त कराऊंगा, मुझे पत्नी शीतल से कोई लेनादेना नहीं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
घटना की कहानी, सुनी भेरूलाल की जुबानी
मेरा नाम भेरूलाल पांचाल पिता रामेश्वर पांचाल 31 वर्ष निवासी उन्हेल हालमुकाम बापू नगर है। मैं वेल्डिंग का काम करता हूं। मेरी पहली पत्नी की दो साल पहले हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। घर में बूढ़ी मां और दो बच्चे हैं जिनकी देखभाल के लिये दूसरी शादी करना चाहता था।
मेरे दोस्त प्रहलाद निवासी उन्हेल ने बताया था कि उसके जलगांव महाराष्ट्र स्थित ससुराल में लड़की है जिससे शादी करा सकता हूं लेकिन उसके माता पिता को रुपए देना होंगे। मैं दोस्त की बात से सहमत हो गया और लड़की जिसका नाम शीतल 29 वर्ष बताया गया उसे देखने के बाद 1 लाख 40 हजार रुपए नगद देकर नागदा कोर्ट परिसर में 28 अगस्त को शादी कर ली। उक्त रुपये मैंने अपने मकान की रजिस्ट्री गिरवी रखकर ब्याज पर लिये थे।
8 दिनों तक घर में सबकुछ अच्छा चल रहा था। शीतल भी बच्चों व मां के साथ घुलमिलकर रह रही थी। हरतालिका तीज की रात मां ने व्रत रखकर रातभर जागरण किया था। इस कारण अगले दिन वह सो रही थी। घर में सभी लोग सो रहे थे तभी शीतल टायलेट जाने के बहाने उठी और मां की पायजेब व अन्य आभूषण लेकर लापता हो गई। उसे उज्जैन सहित इंदौर, नागदा, उन्हेल में तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो चिमनगंज थाने पहुंचकर आवेदन दिया।
- कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तहसील शहर एवं ग्रामीण के अभिलेखागार का किया निरीक्षणपुराने राजस्व रिकॉर्ड, मिसल, नक्शे और नामांतरण पंजी का बारीकी से किया अवलोकन; अभिलेखों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण के दिए निर्देश रतलाम। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सोमवार को तहसील कार्यालय शहर एवं तहसील कार्यालय ग्रामीण स्थित अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने राजस्व अभिलेखों के संधारण, रिकॉर्ड की स्थिति और अभिलेखों…
- 36 साल की सेवा के बाद ड्रेसर गोपालकृष्ण पाठक सेवानिवृत्त, सीएचसी सैलाना में हुआ भावभीना सम्मानचिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पुष्पमाला, शॉल-श्रीफल से किया सम्मान; सहकर्मियों ने सेवाभाव और सरल व्यवहार को किया याद सैलाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैलाना की स्टोर शाखा में ड्रेसर के पद पर सेवाएं दे रहे गोपालकृष्ण पाठक 36 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सीएचसी परिसर में सम्मान…
- सैलाना आज से सतदिन तक गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, ‘ज्ञान गंगा महोत्सव’ का होगा आयोजनसैलाना। धर्म, अध्यात्म और संस्कारों की नगरी सैलाना में श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सकल पंच पाटीदार समाज सैलाना के तत्वावधान में ‘श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव’ का आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के…
- चोरी के बाद जनप्रतिनिधि की तत्परता, महज 3 घंटे में चौराहे पर लगे CCTV कैमरेसैलाना में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता के बीच पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने दिखाई सक्रियता, अब संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर सैलाना। वार्ड क्रमांक 3 में गत रात्रि हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई। घटना के बाद रहवासियों ने प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर…
- सैलाना में एक ही रात चोरों का आतंक: पांच जगह टूटे ताले, लाखों के जेवर और 40 हजार नकद ले गए बदमाशजूनावास से दरगाह रोड और कुमावत मोहल्ले तक वारदातें; औजार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, सीसीटीवी में कैद हुई गतिविधियां सैलाना। सैलाना नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने लगातार कई स्थानों को निशाना बनाकर पुलिस और नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी। जूनावास से लेकर दरगाह रोड और कुमावत मोहल्ले तक करीब पांच स्थानों पर…
- आस्था के पथ पर 15 घंटे का संकल्प: जय बजरंग व्यायामशाला की पदयात्रा में गूंजे हनुमान भक्ति के जयकारेहोरी हनुमानजी तक निकली चतुर्थ वर्ष की पदयात्रा, विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में आस्था, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम रविवार को सैलाना में देखने को मिला। प्रति वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जय बजरंग व्यायामशाला के तत्वावधान में चतुर्थ वर्ष…
- आधी रात बाइक उठाने की कोशिश, जागरूक लोगों ने संदिग्ध को पकड़ाताल के एमपीईबी रोड पर रात 1:30 बजे वारदात की कोशिश, डायल-112 को दी सूचना ताल। रतलाम जिले के ताल नगर में आधी रात बाइक चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। घटना एमपीईबी रोड की बताई जा रही है, जहां रात करीब 1:30 बजे एक संदिग्ध ने पल्सर बाइक चोरी करने का प्रयास किया।…
- मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के नवीन सत्र का शुभारंभबीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों को समाजसेवा एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी सैलाना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सैलाना द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ शासकीय महाविद्यालय सैलाना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।…
- रतलाम: संत श्री 1008 मंगल दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर 2 सितंबर को विशाल भंडारानामली। मालवा के पूज्य संत श्री श्री 1008 मंगल दास जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 सितंबर 2026, बुधवार को नामली में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरु भक्तों में उत्साह है। जानकारी के अनुसार रूपनगर आश्रम स्थित गुरुजी की समाधि स्थल पर अभिषेक, पूजन एवं यज्ञ का…
- सैलाना CHC में एक साल से ECG मशीन बंद होने का आरोप, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने CMHO को लिखा पत्रस्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्थाओं का मामला उठाया, निरीक्षण कर तत्काल सुधार की मांग सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कथित अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला रतलाम को पत्र लिखकर व्यवस्थाओं में…
- ग्राम उमरथाना के शा. हाईस्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन कियाबिरमावल। समीपस्थ ग्राम उमरथाना के शा. हाईस्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य अनिल कुमार जोशी व संस्कृत शिक्षक मनीष द्विवेदी द्वारा “संस्कृतम् कीमर्थकम् आवश्यकम्” विषय पर व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान में संस्कृत भाषा केवल प्राचीन धरोहर नहीं, बल्कि आधुनिक विज्ञान और तकनीकी युग की भी जरूरत है। संस्कृत भाषा ज्ञान की जननी…
- जावरा से दिल्ली के लिए साइकिल पर निकले पांच कांग्रेस कार्यकर्ता, 650 किमी की यात्रा का लक्ष्य‘एक व्यक्ति-एक पद’ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने की मांग लेकर निकले, राहुल गांधी से मुलाकात का संकल्प जावरा/रतलाम। कांग्रेस संगठन में सक्रिय जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और ‘एक व्यक्ति-एक पद’ व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर रतलाम जिले के पांच कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को जावरा से साइकिल पर दिल्ली…
- महामृत्युंजय तप के तपस्वी मुकेश चंडालिया का बहुमानसैलाना। साध्वी वर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा., श्री प्रभूता श्रीजी की निश्रा में बिहार सेवक तपस्वी रत्न भाई मुकेश चंडालिया के महामृत्युंजय तब की पूर्णाहुति पर बहुमान किया गया । तपस्वी के बहुमान के पूर्व पूज्य साध्वी जी ने धर्मसभा में तबकी महिमा बताते हुए कहा कि तब सिर्फ…
- अलकापुरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर: जनसंवाद के दौरान सुनीं समस्याएं, मौके पर निराकरण की कार्रवाईरतलाम। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शनिवार को रतलाम के अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल (अटल सभागृह) में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं…
- सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध खेल गतिविधियों का आयोजनसैलाना। सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर ने बताया कि जूनियर एवं सीनियर वर्ग के अंतर्गत हाई जंप, दौड़, चेयर रेस, वॉलीबॉल…
Author: MP Headlines
















