रतलाम। पत्रकार दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम राशि बढ़ाने के विरोध और अन्य समस्याओं को लेकर रतलाम प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कलेक्टर राजेश बाथम के नाम ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकार कोर्ट चौराहे पर एकत्रित हुए तथा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पंहुचे। वहां उन्होंने एडीएम शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपे। कलेक्ट्रेट पंहुचकर पत्रकारों ने नारेबाजी भी की। रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने ज्ञापन का वाचन किया।
ज्ञापन में कहा गया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रदेश के अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। पालिसी नवीनीकरण के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा 5 सितंबर को विस्तृत सूचना जारी की गई है। इसमें गत वर्ष की तुलना में प्रीमियम राशि में इस बार बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गई है जो न्यायसंगत नहीं है। संबंधित बीमा कंपनी से चर्चा कर इसे कम करवाया जाना चाहिए। इस बार अधिमान्य पत्रकारों के लिए कुल प्रीमियम राशि में 25 प्रतिशत अंशदान की व्यवस्था रखी गई है, जबकि गत वर्ष के नवीनीकरण में अधिमान्य पत्रकारों का अंशदान मात्र 15 प्रतिशत ही थी। गत वर्ष की तुलना में यह राशि 10 प्रतिशत बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है। इसी प्रकार गैर अधिमान्य मीडियाकर्मियों के हिस्से की प्रीमियम राशि 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। कहा गया कि पत्रकारों के आर्थिक हालात वैसे ही ठीक नहीं है। ऐसे में पत्रकारों के अंशदान में बढ़ोतरी को ोलना संभव नहीं है। इसे तत्काल संशोधित कर पिछले साल की तरह ही अधिमान्य पत्रकारों के लिए अंशदान 15 प्रतिशत और गैर अधिमान्यों के लिए 35 प्रतिशत रखने की मांग की गई।
उपचार लगातार हो रहा महंगा
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि चिकित्सा का खर्च दिनोंदिन बढ़ रहा है। बीमा राशि 4 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए की जाना चाहिए। बीते कुछ वर्ष में उपचार महंगा हो गया है। प्रीमियम राशि रिवाइज कर अधिमान्य पत्रकारों के हिस्से की राशि 25 प्रतिशत से कम कर 15 प्रतिशत और गैर अधिमान्य मीडियाकर्मियों के हिस्से की राशि 50 प्रतिशत से कम 35 प्रतिशत की जाए।

फर्जी और ब्लेकमेलर के खिलाफ हो कार्यवाही
इसके साथ ही प्रेस क्लब ने कलेक्टर श्री बाथम के नाम भी एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि जिले में फर्जी एवं ब्लैकमेलर पत्रकारों को रोकने के लिए जनसम्पर्क द्वारा सूची एवं समाचार प्रदाय ईमेल एड्रेस को तत्काल अपडेट करवाया जाए। फर्जी पत्रकार एवं सोशल मीडिया इंन्फ्लूंसर सरकारी कार्यक्रमों आकर गैर जिम्मेदारी से तथ्यों को प्रस्तुत करते है। कई फर्जी पत्रकार संगठन बिना वेरिफिकेशन के कार्ड एवं वाहन पर चिपकाने वाले मीडिया स्टीकर जारी कर रहे हैं। ऐसे लोगो पर कार्रवाही की जाए। यह भी मांग की गई कि रतलाम के पत्रकारों को जिले भर में कव्हरेज के लिए जाना पड़ता है। इस दौरान जिले में स्थित टोल बुथ कर्मचारी उनसे गलत बर्ताव करते है। प्रशासन टोलबुथ को सख्त निर्देश जारी करे कि अधिमान्य पत्रकारों के साथ ही संस्थान के कार्डधारी पत्रकारों को बेरोकटोक आवागमन कर सके। सरकारी योजनाओ के क्रियान्वयन निरीक्षण के लिए मीडिया टूर का समय -समय पर आयोजन किया जाए। विभिन्न सरकारी समितियों में रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सविच या उनके द्वारा नामित पत्रकारों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।
पत्रकार पर एफआईआर के मामले में हो निष्पक्ष जांच
रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार जयदीप गुर्जर पर 7 सितम्बर 2024 को रात्रि में रतलाम शहर में हुए उपद्रव के मामले में दर्ज किए गए प्रकरण को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है एवं भयमुक्त तरीके से सभी अपना कार्य कर सके इसके लिए रतलाम प्रेस क्लब सदैव प्रयास करता रहता हैं। जयदीप गुर्जर एक सक्रिय पत्रकार है एवं इस दौरान वो घटना दिनांक को अन्य पत्रकारों की तरह ही वहां पर कव्हरेज के लिए ही मौजूद थे। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पत्रकार साथी पर हुई एफआईआर का खात्मा किया जाए।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा बंटी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, सहसचिव मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, दिनेश दवे, राजेश पोरवाल, दिव्यराज सिंह राठौर, सिकंदर पटेल, चंंद्रेशेखर सोलंकी, प्रदीप नागौरा, शुभ दशोत्तर, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राजेश जैन, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, रमेश टांक ,ऋषीकुमार शर्मा, गोविंद उपाध्याय, रामाकांत शुक्ला, हेरंब सिंह सैंगर, ओम त्रिवेदी, महिला पत्रकार अदिति मिश्रा,तुषार कोठारी, विजय मीणा, नरेंद्र जोशी, नीरज शुक्ला, सौरभ कोठारी, भेरूलाल टांक, सुधीर जैन, डीएन पंचोली, केके शर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव, संजय पाठक, कमल सिंह जाधव, सुशील खरे, हेमंत कोठारी, राजेश पुरोहित, अर्पित चौबे, विनोद वाधवा, निलेश बाफना, यशवंत राठौर, भुवनेश पंडित, विवेकानंद चौधरी, सुरेश बोरासी, चिंटु मेहता, स्वदेश शर्मा, दिग्विजय सिंह सेंगर, नवीन टांक, अशोक शर्मा, राजू अग्रवाल, संजय मिश्रा,मोंटी पारे आदि मौजूद थे।
- सरवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना ‘रेफर हॉस्पिटल, एक डॉक्टर के भरोसे 100 से ज्यादा गांवसुधार नहीं होने पर शीघ्र ही आंदोलन शुरू करेंगे – विधायक डोडियार सरवन। रतलाम जिले के सरवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई है। लगभग 100 से 150 गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं का भार इस एकमात्र अस्पताल पर है, लेकिन यहां सिर्फ एक ही डॉक्टर, डॉ. रविंद्र डामोर पदस्थ हैं। इतनी…
- मंडी प्रांगण में सुरक्षा की नई पहल: हर वाहन पर अनिवार्य रेडियम, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगामसैलाना। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब और अधिक सख्त और सक्रिय नजर आ रहा है। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर गुरुवार को कृषि उपज मंडी समिति सैलाना में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य मंडी क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और रात के समय वाहनों की आवाजाही…
- 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सैलाना हल्का पटवारी, लोकायुक्त की सख्त कार्रवाईसैलाना/उज्जैन। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान के तहत लोकायुक्त संगठन उज्जैन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवेदक जितेंद्र पाटीदार (पिता ईश्वरलाल पाटीदार), निवासी ग्राम अडवानिया, तहसील सैलाना, जिला रतलाम ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई…
- सैलाना शहर कांग्रेस की कमान सुशील मांडोत को, नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहरसैलाना। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रतलाम के अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत द्वारा जारी आदेश के तहत सैलाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुशील मांडोत की नियुक्ति की गई है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मांडोत को नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं…
- रिंगनोद के पीएम श्री शासकीय एकीकृत हायर सेकेंडरी विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शनरतलाम। रतलाम जिले की जावरा तहसील के पीएम श्री शासकीय एकीकृत हायर सेकेंडरी विद्यालय, रिंगनोद का हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 84.7% तथा कक्षा 10वीं का परिणाम 84.06% दर्ज किया गया। कक्षा 12वीं के 18 विद्यार्थियों का लैपटॉप योजना हेतु चयन होना विद्यालय…
- इंदिरा भवन में कांग्रेस की मंथन बैठक: संगठन मजबूती पर फोकस, उज्जैन संभाग के नेताओं की अहम मौजूदगीभोपाल/सैलाना। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज इंदिरा भवन, भोपाल में उज्जैन संभाग के सभी जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा। इस अहम बैठक में प्रदेश…
- शानदार सफलता: सैलाना के दोनों सांदीपनी विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्टसैलाना। मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आज दसवीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इन परिणामों में रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। सैलाना नगर के बायपास रोड स्थित संदीपनी विद्यालय ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम दर्ज किया…
- सैलाना सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेमसिंह डिंडोर के स्थानांतरण पर दी बिदाईसैलाना। विभाग में रहते अधिकारी की कार्यप्रणाली व निष्ठा ही उसकी सेवा कार्य की कुंजी मानी जाती है, वही आमजन के प्रति उसका व्यवहार लम्बे समय तक याद किया जाता है उक्त उद्बोधन कृषि उपज मंडी सचिव गुमान सिंह भयडिया, वरिष्ठ पेंशनर्सजगदीश पटेल व व्यापारी एसोसियन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया ने बतौर मुख्य अतिथि सेन्ट्रल बैंक…
- डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई, गेहलोत ने कहा अम्बेडकर ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को मौलिक अधिकार देकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ासैलाना। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के निवास पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प…
- पराली पर सख्ती, कचरे पर चुप्पी: सैलाना नगर परिषद खुद बना रही धुएं का गुबार!”सैलाना। एक ओर रतलाम जिला प्रशासन द्वारा पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई और आर्थिक दंड की चेतावनी दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर सैलाना नगर परिषद खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। नगर के बोदीना रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड (कचरा डंपिंग स्थल) पर खुलेआम कचरे के ढेर में आग लगाकर…
- सैलाना में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथसैलाना। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जनपद पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। इसके बाद जनपद सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक उपस्थित…
- पंजाब नेशनल बैंक का 132वां स्थापना दिवस सैलाना शाखा में हर्षोल्लास से मनाया गयासैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय सैलाना शाखा में बैंक का 132वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सैलाना क्षेत्र में ग्राहकों के सहयोग और आशीर्वाद से शाखा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि…
- नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सैलाना में सीधा प्रसारण, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के संकल्प पर जोरसैलाना। रतलाम जिले के नगर परिषद सैलाना में आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण उत्साहपूर्वक सुना और देखा गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने गंभीरता से सुना।प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की भागीदारी को पंचायत से लेकर संसद तक सशक्त बनाने के संकल्प को…
- सैलाना में स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, नागरिकों ने लिया स्वच्छता का संकल्पसैलाना। नगर परिषद सैलाना द्वारा सोमवार को स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगर के घंटाघर क्षेत्र से किया गया जो बस स्टैंड चौराहे पहुंची और वहां से होते हुए नगर परिषद कार्यालय में समापन हुआ।…
- गोधूलिया हनुमान मंदिर में भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुदेव नागर ने दिया समरसता और मानव धर्म का संदेशसैलाना। सैलाना नगर के प्राचीन गोधूलिया हनुमान जी मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं आगमन पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा के द्वितीय दिवस पर सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री बालकृष्ण…
- सैलाना में NSUI की रणनीतिक बैठक, सरवन ब्लॉक में नई नियुक्तियां, संगठन विस्तार को मिलेगी रफ्तारसैलाना। सैलाना में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी रणनीति एवं विधानसभा स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों, संगठन मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक…
- TET अनिवार्यता पर सैलाना में बड़ा विरोध: अनुभवी शिक्षकों ने सरकार से मांगी राहतवर्षों की सेवा के बाद नया नियम थोपना अन्याय” — अध्यादेश लाने की मांग तेज सैलाना। सैलाना ब्लॉक में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लेकर विरोध अब तेज होता जा रहा है। वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों ने इस निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए सरकार से तत्काल राहत देने की मांग उठाई…
- सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल सैलाना में व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजनसैलाना। हमारा व्यक्तित्व हमारे संस्कारों की झलक होता है। विनम्रता, आत्मविश्वास, दूसरों के प्रति सम्मान का भाव और निरंतर नई बातों को सीखते रहना हमारे व्यक्तित्व को प्रभावी बनाता है। व्यक्तित्व विकास की इस कार्यशाला से विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व के सकारात्मक पक्ष को जान सकेंगे वहीं अपनी कमियों को भी दूर कर सकेंगे। ये विचार…
- दस दिन की मेहनत से बदली तस्वीर: युवाओं के जुनून और एकता ने उपेक्षित मैदान को नई पहचान दीसैलाना। सैलाना नगर के स्वर्गीय प्रभु दयाल गेहलोत स्टेडियम (हायर सेकेंडरी स्कूल) मैदान की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। जो मैदान कभी गाजर घास, पत्थरों और ऊबड़-खाबड़ जमीन से भरा हुआ था, आज वही मैदान युवाओं की मेहनत से हरा-भरा, समतल और खेलने योग्य बन गया है। इस बदलाव के पीछे मॉर्निंग क्रिकेट…
- विधानसभा में डोडियार का दमदार दबदबा: 35 करोड़ के 9 हाई स्कूल, 6.73 करोड़ के 60 आंगनवाड़ी भवन और 1.72 करोड़ की बाउंड्रीवाल स्वीकृत…रतलाम /सैलाना। बाजना, सैलाना बाजना क्षेत्रीय विकास को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार के लगातार और प्रभावी प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। विधानसभा में पिछले ढाई वर्षों से उठाए जा रहे मुद्दों और तारांकित प्रश्नों के चलते शासन ने सैलाना-बाजना क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की सौगात मंजूर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,…
Author: MP Headlines





























