रतलाम/सैलाना। जिले में तेजा दशमी धुमधाम से मनाई गई। डेलनपुर, धामनोद, सैलाना, सरवन, रामगढ़ सहित अंचल में बड़े हर्षोल्लास के साथ तेजा दशमी मनाया गया। चल समारोह निकाला गया।
सैलाना आदिवासी अंचल में शुक्रवार को वीर तेजा दशमी धूमधाम से मनाई गई। रावटी, शिवगढ़,सरवन, बाजना,सहित कई स्थानों पर सत्यवादी तेजाजी महाराज के निशान निकाले गये, एव तेजाजी महाराज की पुजा अर्चना की। सैलाना में तेजाजी महाराज का निशान बैंड बाजे के साथ नगर में घूमकर तेजा बावजी के स्थानक पर गये, वहा निशान चढ़ाऐ व मन्नत उतारी।

नगर के समीप भीलो की खेड़ी पर अतिप्राचीन तेजाजी महाराज का स्थानक है। यहां वर्षों से जहरीले जीव जन्तु के काटने से पीड़ित व्यक्ति को तेजाजी महाराज के नाम से सफेद तांती बांधी जाती है। पीड़ित व्यक्ति ठीक होने पर तेजा दशमी के दिन वही तांती यहां लाकर चढ़ाई जाती है, यहां तेजाजी महाराज के स्थल पर आज हजारों की संख्या में भक्तोँ ने दर्शन का लाभ लिया। दिलीप मार्ग स्थित नागदेव बाबा के मंदिर पर भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। यहां भी पीड़ित व्यक्ति नागदेव के स्थल पर आकर अपनी पीड़ा को नागदेव बाबा के चरणों में आकर अपनी पीड़ा दूर करवाते हैं।
सरवन में लगा मेला, उमड़ा जनसैलाब
ग्राम सरवन में भी तेजाजी महाराज के स्थान पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। यहा आसपास अंचल से काफी लोग मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं, और निशान चढ़ा कर दर्शन कर अपनी मन्नतें पुरी करते हैं। समीप ग्राम करिया, सकरावदा में तेजा दशमी बड़ी धूमधाम से बनाई गई। तेजा दशमी पर चल समारोह निकाला गया। तेजाजी के मंदिर पर बड़ी संख्या में दर्शन कर जय कारो के साथ मंदिर पर निशान चढ़ाएं और प्रसादी वितरित कि गई।
रामगढ़ में तेजाजी महाराज की निकली शोभायात्रा
रामगढ़ में लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी के पर्व पर सकल जाट समाज द्वारा निशान क्षत्रिय एवं ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली गई जो श्री वीर तेजाजी मंदिर रामगढ़ जाकर मंदिर पर ध्वज छतरी चढ़ाने के बाद वर्ष भर में जीव जंतु के काटने से पंक्तियां बांधी जाती है, उनको विसर्जित किया गया और श्री वीर तेजाजी महाराज का हवन पूजन कर समस्त धर्म प्रेमी जनता ने आशीर्वाद लिया एवं महाप्रसादी वितरण भी की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। ध्वज पूजन बद्रीलाल चौधरी जिला महासचिव जाट समाज रतलाम द्वारा किया गया ग्राम रामगढ़ के उपसरपंच सुखवीर सिंह चौधरी मोहनलाल जाट राजेश जाट गेंदालाल जाट पन्नालाल जाट हीरालाल जाट रामचंद्र जाट चरण सिंह चौधरी बलराम जाट प्रकाश जाट अर्जुन जाट तरुण सिंह जाट दारा सिंह जाट कैलाश जाट सहीत आसपास के गणमान्य नागरिक गण एवं माता बहिनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
धामनोद में अखाड़े के साथ निकला चल समारोह
धामनोद में तेजा दशमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई । स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री तेजाजी मंदिर पर एक दिन पूर्व ब्यावला का आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने ब्यावला का आनंद लिया। सुबह श्री तेजाजी मंदिर से तेजाजी महाराज के निशान अखाड़े के साथ निकले जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पुनः श्री तेजाजी स्थानक पर पहुंचे। जहां पर वर्ष भर में जहरीले जंतुओं से प्रभावित श्रद्धालुओं की तांतिया काटी गई।
- सेवा संकल्प अभियान की वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागतजोधाबाग में किया पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों और डिलेवरी बॉय का सम्मान रतलाम, 01 अक्टूबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई वाराणसी- वड़नगर सेवा यात्रा क्र. 5 एवं 9 का गुरूवार को रतलाम में आगमन… Read more: सेवा संकल्प अभियान की वाराणसी-वड़नगर सेवा यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत
- धामनोद नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह सिसोदिया पार्षद पद से पृथकपद के दुरुपयोग और टेंडर में संलिप्तता संबंधी मामले में कलेक्टर ने जारी किया आदेश रतलाम। नगर परिषद धामनोद से जुड़े एक मामले में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह सिसोदिया पिता चतरसिंह को पार्षद पद से पृथक करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई पद के… Read more: धामनोद नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह सिसोदिया पार्षद पद से पृथक
- जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में काटजू विधि महाविद्यालय की टीम विजेताधैर्य मकवाना और रितिक पोरवाल का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन रतलाम। जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की टीम ने जिले में विजेता स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के विद्यार्थी धैर्य मकवाना (बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) एवं रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के… Read more: जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में काटजू विधि महाविद्यालय की टीम विजेता
- शासकीय महाविद्यालय नामली में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजितपुरुष वर्ग में 21 और महिला वर्ग में 9 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल नामली। शासकीय महाविद्यालय नामली में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय शतरंज (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह फिरोजिया के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दीपेश चंद्र पुरोहित के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता… Read more: शासकीय महाविद्यालय नामली में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित
- पटवारियों की मांगों को लेकर रतलाम में सौंपा ज्ञापनस्वामित्व योजना में दायित्व स्पष्ट करने और पदोन्नति संबंधी विसंगति दूर करने की मांग रतलाम, 28 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा प्रदेशव्यापी विरोध एवं ज्ञापन कार्यक्रम के तहत सोमवार को रतलाम जिले में भी पटवारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह विरोध “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के अंतर्गत… Read more: पटवारियों की मांगों को लेकर रतलाम में सौंपा ज्ञापन
- नुक्कड़ नाटक ने दिखाई ‘नमो सेवा’ की कहानी, योजनाओं से बदलाव तक का जीवंत चित्रणसैलाना। मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर सैलाना में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। संवाद, संगीत और अभिनय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा के साथ देश में हुए विभिन्न बदलावों को दर्शकों के सामने… Read more: नुक्कड़ नाटक ने दिखाई ‘नमो सेवा’ की कहानी, योजनाओं से बदलाव तक का जीवंत चित्रण
- दलौदा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, 3 मोटरसाइकिल बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारमंदसौर। दलौदा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, फरियादी मुकेश पिता मूलचंद पाटीदार, उम्र 30… Read more: दलौदा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, 3 मोटरसाइकिल बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी आयोजितअंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचारों पर हुई चर्चा, छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का लिया संकल्प सैलाना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, विचारों एवं एकात्म मानववाद” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को… Read more: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी आयोजित
- महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर सेवाओं से होगा सर्वांगीण विकास : मंत्री चेतन्य काश्यपसेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान रतलाम, 27 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,… Read more: महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर सेवाओं से होगा सर्वांगीण विकास : मंत्री चेतन्य काश्यप
- खेत पर पहुंचे कलेक्टर, खाट पर बैठकर किसान और बच्चों संग खाए भुट्टेड्रैगन फ्रूट की जैविक खेती का किया अवलोकन, कृषक के नवाचार और मेहनत की सराहना रतलाम। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सैलाना क्षेत्र के कृषक श्री शुभम पाटीदार के खेत पर पहुंचकर जैविक पद्धति से की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषक से खेती की तकनीक, उत्पादन, लागत… Read more: खेत पर पहुंचे कलेक्टर, खाट पर बैठकर किसान और बच्चों संग खाए भुट्टे
- सैलाना में जनसंवाद, जनसुनवाई एवं उद्यमी संवाद आयोजितकलेक्टर कटेसरिया ने मौके पर सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश रतलाम/सैलाना, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शनिवार को मंडी प्रांगण सैलाना में जनसंवाद, जनसुनवाई एवं उद्यमी संवाद आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, जिला अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों की समस्याएं मौके पर सुनीं… Read more: सैलाना में जनसंवाद, जनसुनवाई एवं उद्यमी संवाद आयोजित
- स्वास्थ्य विभाग के कार्य असंतोषजनक, सीएमएचओ तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें : कलेक्टर कटेसरियासैलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सांदीपनि विद्यालय और कन्या शिक्षा परिसर का किया निरीक्षण रतलाम/सैलाना, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शनिवार को सैलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनजातीय कार्य विभाग के सांदीपनि विद्यालय तथा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत… Read more: स्वास्थ्य विभाग के कार्य असंतोषजनक, सीएमएचओ तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें : कलेक्टर कटेसरिया
- केदारेश्वर घाट की झाड़ियों में मिला नवजात, रोने की आवाज सुन राहगीरों ने बचायारतलाम। रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में सरवन मार्ग स्थित केदारेश्वर घाट के पास गुरुवार शाम झाड़ियों में एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिला। झाड़ियों से रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर मासूम को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, केदारेश्वर घाट के समीप कुछ राहगीर… Read more: केदारेश्वर घाट की झाड़ियों में मिला नवजात, रोने की आवाज सुन राहगीरों ने बचाया
- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रितविभाग के पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है रतलाम 25 सितंबर 2026/ सहायक कृषि यंत्री कृषि अभियांत्रिकी रतलाम ने बताया कि कृषि क्षेत्र में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने एवं पराली एवं नरवाई प्रबंधन हेतु कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, भोपाल द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। कृषकों को कृषि फसलों… Read more: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
- नीलगाय की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्तरतलाम। वनमंडल रतलाम के वनपरिक्षेत्र रतलाम में नीलगाय की मृत्यु के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वनमंडलाधिकारी डॉ. अनुभा त्रिवेदी को 20 सितंबर 2026 को दोपहर… Read more: नीलगाय की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त
- अ. भा. क्षत्रिय राठौर तेली महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संजय राठौर का सैलाना में आत्मीय सम्मानक्षत्रिय राठौर समाज ने पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन, समाजहित में सक्रिय योगदान की जताई अपेक्षा सैलाना। रतलाम जिले के क्षत्रिय राठौर तेली समाज में सामाजिक सेवा एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नामली नगर के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं जिला राठौर क्षत्रिय समाज से जुड़े संजय राठौर को अखिल भारतीय क्षत्रिय… Read more: अ. भा. क्षत्रिय राठौर तेली महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संजय राठौर का सैलाना में आत्मीय सम्मान
- श्री वाल्मीकि आश्रम में चंडालिया ने की गणेश जी की आरतीनग़र के वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक चंडालिया ने गणेश जी की आरती कर एवं प्रसाद वितरण का लाभ लिया सैलाना। वनवासी कल्याण समिति द्वारा संचालित श्री वाल्मीकि आश्रम, सैलाना में प्रतिवर्ष गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रतिदिन श्री गणेश जी की आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाता है … Read more: श्री वाल्मीकि आश्रम में चंडालिया ने की गणेश जी की आरती
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर 26 सितंबर को सैलाना मेंरतलाम 24 सितंबर 2026/ सैलाना एसडीएम श्री सुनील जायसवाल द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन 26 सितंबर शनिवार को प्रातः 11 बजे मंडी परिसर, सैलाना में किया जाएगा। शिविर में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को मौके… Read more: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर 26 सितंबर को सैलाना में
- श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देहसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में श्राद्ध पक्ष से पूर्व दान का सिलसिला जारी है। सैलाना क्षेत्र में पहली बार देहदान का संकल्प लिया गया। भूरामल कॉलोनी निवासी एवं डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियर 72 वर्षीय परशुराम पंवार ने देहदान का संकल्प पत्र भरकर समाजसेवा की मिसाल पेश की। पंवार का जन्म कर्नाटक के बागलकोट में… Read more: श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह















