Skip to main content

MP Headlines

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े फायरिंग कर लूटा बैंक, 2 महिलाओं सहित 1 युवक घायल, पुलिस मौके पर पहुंची

नीमच। नीमच जिले के ग्राम चीताखेड़ा की मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में आज दोपहर 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 2 नकाबपोश लूटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और बैंक से 71 हजार रुपए लूटकर हवाई फायरिंग कर भाग निकले।

वारदात नीमच से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चीताखेड़ा की हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पंहुचे।

चीताखेड़ा में दहशत में लोग। सुचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन मौके पर पहुंचे। फायरिंग के दौरान बंदुक से निकले कारतूस पुलिस ने बरामद किए ।

घायल महिला के पति और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक बैंक में लेन-देन को लेकर ग्राहक लाइन में खड़े थे और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहें थे इसी बीच 2 बदमाश बैंक में घुसे और उन्होंने आते ही फायरिंग कर दी इससे बैंक में अफरातफरी मच गई। फायरिंग में 2 महिलाओं को गोली लगी और बैंक के चपरासी जिसके सिर पर लूटेरों ने वार किया था जो भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इनके नाम झुमा बाई (21) और मांगी बाई (30) को पैर में गोली लगी हैं तथा चपरासी बंशीलाल दायमा के सिर में गंभीर रूप सेचोट आई हैं।

घायल महिला के पति और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक बैंक में लेन-देन को लेकर ग्राहक लाइन में खड़े थे और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहें थे इसी बीच 2 बदमाश बैंक में घुसे और उन्होंने आते ही फायरिंग कर दी इससे बैंक में अफरातफरी मच गई।

फायरिंग में 2 महिलाओं को गोली लगी और बैंक के चपरासी जिसके सिर पर लूटेरों ने वार किया था जो भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इनके नाम झुमा बाई (21) और मांगी बाई (30) को पैर में गोली लगी हैं तथा चपरासी बंशीलाल दायमा के सिर में गंभीर रूप सेचोट आई हैं।

एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि आरोपीयों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी हुई हैं, क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहें हैं। जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे!

MP Headlines
Author: MP Headlines